यूकेएसएसएससी मामले में सरकार की भूमिका संदिग्धः आप
देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने यूके एस एस एस सी मामले में नौ अभियुक्तों को जमानत मिलने पर सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध है और सरकारी तंत्र के ठीक ढंग से पैरवी ना करने के चलते ही 9 लोगों को इस संगीन जुर्म में जमानत मिली जोकि शर्मनाक है। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि भाजपा सरकार एवं संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता एवं नेता इस पूरे मामले में संलिप्त हैं इसलिए सरकार ने कार्यवाही के…
युवराज सिंह ने किया क्रिकेट फॉर ब्लाइंड का समर्थन
नेत्रहीनों के लिए तीसरे टी20 विश्व क्रिकेट कप के ब्रांड एंबेसडर बने देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को भारत में होने वाले नेत्रहीनों के लिए तीसरे टी 20 विश्व कप के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। भारतीय टीम की सूची की घोषणा आई अजय कुमार रेड्डी बी 2 (आंध्र प्रदेश) के साथ की गई, जो कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे और वेंकटेश्वर राव दुन्ना – बी 2 (आंध्र प्रदेश) उप-कप्तान । विश्व कप के मैच 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 के बिच खेला जाएगा। नेत्रहीनों के…
महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा
सरस रेस्तरां एवं विपणन केंद्र को मिली नई पहचान देहरादून | कोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जिले के लिए कई सौगात दे गई। यात्रा से सीधे तौर पर जुड़े लोग दो सालों से सुचारु यात्रा का इंतजार कर रहे थे, इस वर्ष रिकाॅर्ड 15 लाख, 63 हजार से ज्यादा यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर इस इंतजार को समाप्त किया। जिले में संचालित महिला समूहों के लिए भी यह यात्रा सुखद साबित हुई, कोरोनाकाल के बाद इस वर्ष महिला समूहों के व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिली। केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने…
जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में सोमेश पवार पहाड़ी पेडलर्स का होगा अभिनंदन, जानिए खबर
देहरादून | पहाड़ी पेडलर्स के तत्वाधान में सोमेश पवार निवासी पांडुकेश्वर बद्रीनाथ द्वारा विगत वर्षों की भांति साइकिल से बद्रीनाथ धाम से अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा की जा रही है तथा दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को मसूरी पहुंच रहे हैं । यह भी अवगत कराना है कि वर्ष 2020 में साइकिल सवार सोमेश पवार द्वारा बद्रीनाथ धाम से कन्याकुमारी तक यात्रा की गई । वर्ष 2021 में श्री बद्रीनाथ धाम से देश के चारों धामों द्वारिका पुरी ,जगन्नाथ पुरी तथा रामेश्वरम तक की यात्रा की गई है। इस वर्ष उनके द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम…
सड़क पर अचार बेचने वाली महिला, आज है अचार फैक्ट्री की मालकिन
महज 500 रुपये से किया था बिजनेस शुरु बुलंदशहर | भले ही किसी से सहारा न मिले अगर महिला कुछ करने का या कामयाबी हासिल करने का सोच ले तो एक दिन सफल जरूर होती है। वह अपने अंदर एक विश्वास लेके चलती है की वह जरूर कामयाब होगी। अगर इंसान के अंदर यदि कुछ करने के लिए जुनून और लगन हो तो उसे सफलता की बुलंदियों को छुने से कोई नहीं रोक सकता है। वह व्यक्ति जीवन की तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए भी जीवन में कामयाबी हासिल कर ही लेते हैं। एक महिला जिसने सभी चुनौतियों…
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत : सीएस
देहरादून | मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू किया जाए। आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें पर्फोमेंस बेस इन्सेंटिव की व्यवस्था की जाए। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग को…
उत्तराखंड : केदारनाथ और यमनोत्री में घोड़ा-खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार
देहरादून | उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अपने आख़िरी पड़ाव पर है। बाबा केदार के कपाट गुरुवार 27 अक्टूबर को विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, इसके अलावा यमनोत्री के कपाट भी विधिविधान से बंद कर दिए गए। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना काल के बाद चार धाम यात्रा की रौनक़ पुनः पटरी पर लौटती हुई नज़र आई। चारधाम यात्रा ने इस वर्ष तमाम रिकॉर्ड तोड़ कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस बार केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा में सिर्फ़ घोड़ा खच्चरों, हेली टिकट और डंडी कंडी के यात्रा भाड़े से लगभग 211 करोड़ के…
अच्छी खबर : एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली
डबल इंजन सरकार की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि : सीएम देहरादून | भारत सरकार द्वारा एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार रानीबाग और हल्द्वानी स्थित एचएमटी की 45.33 एकङ भूमि उत्तराखण्ड सरकार को 72 करोड़ 02 लाख 10 हजार रूपये की रिजर्व प्राईस पर हस्तांतरित की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी की भूमि उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का…
राष्ट्रीय सुरक्षा में राज्य का सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान
देहरादून/ हरियाणा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य कठिन एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त राज्य है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ उत्तर में तिब्बत चीन एवं पूर्व में नेपाल के साथ जुड़ी हुई हैं। इस प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा में राज्य का सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य द्वारा कानून व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु संविधान…
दुःखद : बैल के हमले में बजुुर्ग की मौत
रानीखेत। तहसील के कुलसीबी के खोल्टा निवासी दिगंबर दत्त तिवारी (70) पुत्र स्व. ख्याली राम की बैल के हमले से मृत्यु हो गई। बीच बचाव में उनके पुत्र हेम चंद्र तिवारी का पैर फैक्चर हो गया है जबकि वहीं पर खड़े दो बच्चों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई । ग्रामीणों ने बताया कि दिगंबर दत्त तिवारी अपने दो पौत्रों के साथ दुकान को जा रहे थे। उसी दौरान एक ग्रामीण द्वारा तीन सालों से छोड़े गए बैल ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दिगंबर दत्त तिवारी बुरी तरह घायल हो गए जबकि बीचबचाव करने गए…





























