दुःखद : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बादामावाला निवासी एक युवक ने घर के अंदर पंखे की कुंडी पर चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को बादामावाला गांव में एक युवक के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पूलिस को मिली। जिस पर एसआई प्रदीप रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। युवक को फंदे से नीचे उतारा गया। पाया कि युवक की मौत हो गयी थी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली।…
उत्तराखंड ने पहले मैच में छतीसगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकालबे में 2-1 से हराया
देहरादून। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 15 मार्च तक दिल्ली शासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमे उत्तराखंड की सिविल सर्विसेज की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। उत्तराखंड ने अपने पहले मैच में छतीसगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकालबे में 2-1 से पराजित कर प्रीक्वार्टर में प्रवेश किया। मैच के शुरुआत में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड पर दवाब बनाया जिसका फायदा उन्हें मैच के 24 वें मिनट में मिला और टीम ने उत्तराखंड पर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार तालमेल से टीम ने लगातार विपक्षी टीम पर हमले किये। उत्तराखंड…
जरा हटके : यमुनोत्री में निर्दलीयों का रहा ज्यादा वर्चस्व
उत्तरकाशी। उत्तराखंड बनने के बाद प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किसी पार्टी विशेष को नहीं बल्कि प्रत्याशी के चेहरे को तवज्जो दी है। यहां उत्तराखंड बनने के बाद से हुए विधानसभा चुनाव में दो बार निर्दलीय तथा एक-एक बार यूकेडी, कांग्रेस और भाजपा ने जीत दर्ज की। यमुनोत्री विधानसभा में अब तक निर्दलीय उम्मीदवारों का ज्यादा बर्चस्व रहा है। उत्तराखंड बनने के पहली बार प्रदेश में वर्ष 2002 में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें यमुनोत्री विधानसभा से उक्रांद के प्रीतम सिंह पंवार ने व्यक्तिगत छवि के कारण भाजपा व कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों को…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने गवर्नर को सौंपा इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे हैं। धामी ने गवर्नर गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गुरुवार को उत्तराखंड के चुनाव परिणाम आए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे।उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है। बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में निर्वाचित…
काम के बहाने से लॉज में बुलाकर फैशन शो ऑर्गनाइजर से लूट
हरिद्वार। हरिद्वार मे फैशन शो ऑर्गनाइजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने फैशन शो ऑर्गनाइजर का नग्न वीडियो भी बनाया है और धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में मामले की शिकायत की तो वे उसका वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़ित ने हरिद्वार नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने बताया कि वो फैशन शो ऑर्गनाइजर है। उसे दो व्यक्तियों ने फोन किया था कि उन्हें फैशन शो ऑर्गनाइज करना है। इसीलिए के लिए वे उससे मिलना चाहते हैं। आरोपियों ने पीड़ित…
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस अब 387, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 87912 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 271 लोगो की मौत भी हुई आज 37 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 11 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 91777 आज 37 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है | आज 54 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 12 तो वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 07, पिथौरागढ़ में 8 मामले मिले है |
जरा हटके : उत्तराखंड में नहीं टूटा मुख्यमंत्री की हार का मिथक
2012 में भुवन चंद खंडूडी 2017 में हरीश रावत और अब 2022 में पुष्कर सिंह धामी देहरादून। उत्तराखंड के चुनाव मुख्यमंत्री की हार को लेकर भी जाने जाते हैं। अब तक 2002 में भगत सिंह कोश्यारी ही एक मात्र ऐसे सीएम साबित हुए, जो चुनाव में जीत पाए थे। हालांकि तब कोश्यारी की पार्टी चुनाव हार गई थी। इसके बाद 2007 में एनडी तिवारी ने चुनाव नहीं लड़ा इस कारण उन पर यह फार्मूला लागू नहीं हो पाया। जबकि इसके बाद हर चुनाव मे सिटिंग मुख्यमंत्री की हार होती गई। 2012 में भुवन चंद खंडूडी और 2017 में हरीश रावत…
उत्तराखंड : भाजपा ने राज्य में जीती 48 सीटें, कांग्रेस को मिले 18 सीटें
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा 48 सीटों पर चुनाव जीती है, जबकि कांग्रेस को महज 18 सीटें ही मिल पाई हैं। 4 अन्य उम्मीदवार विजयी रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड के 20 सालों के इतिहास यह पहली बार होगा जब कोई राजनैतिक पार्टी लगातार दोबारा सरकार बना रही है।
उत्तराखंड में सीएम पद के चेहरे रहे धामी, हरीश और कोठियाल को जनता ने नकारा, हुई हार
देहरादून। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरों को नकार दिया है। हैरानी की बात है कि तीनों नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने 2017 विधानसभा चुनाव में हुई अपनी हार का बदला 2022 के विधानसभा चुनाव में लिया है। ऐसे में अब उत्तराखंड की कमान किसे सौंपी जाएगी, इस पर भाजपा हाईकमान को मंथन करना होगा। कांग्रेस के सीएम पद के चेहरे पूर्व सीएम हरीश रावत की भी हार हुई…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में कोरोना के 23 नये मामले मिले, आज एक मरीज की मौत, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 87858 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 271 लोगो की मौत भी हुई आज 23 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 10 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 91740 आज 23 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | आज 62 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 09 तो वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 09 मामले मिले है |





























