Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



बीएड की छात्रा गंग नहर में कूदी, मौत

  रूड़की। रुड़की में बीएड की छात्रा ने गंग नहर में छलांग लगा दी। जब तक रेस्क्यू कर छात्रा को नहर से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रुड़की सोनाली पार्क से बीएड की छात्रा गंग नहर में कूद गई। जिसकी सूचना पर रेस्क्यू कर छात्रा को आसफनगर झाल के पास गंगनहर से निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा का नाम सोनी निवासी महमूदपुर थाना कलियर है। स्‍वजन के मुताबिक शनिवार सुबह छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से…

Read More

उत्तराखण्ड में कोरोना के सभी प्रतिबंध समाप्त, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अभी जारी

देहरादून। केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी कोविड-19 को लेकर जारी सख्त प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया। मुख्य सचिव एसएस संधु ने इसके आदेश किए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए पूर्व में जारी प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया गया है। कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों को पालन किया जाता रहेगा। सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड 19 को लेकर जारी मानकों को पालन करना पड़ेगा। इसके तहत मास्क पहनना, परस्पर समुचित दूरी रखना, समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज करना शामिल हैं। कोविड की दूसरी लहर शुरू होने पर सरकार ने कई…

Read More

कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, 31 मार्च को समाप्त हो रहीं सेवाएं

  देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। कर्मचारी ओपीडी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। आपरेशन थिएटर आइसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद हैं। जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डाक्‍टर एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया। उन्‍होंने कहा कि मंत्रियों को अभी विभाग नहीं मिले हैं। बजट भी अलाट नहीं हुआ है। जिस वजह से उनके स्तर पर सेवा विस्तार नहीं हो सकता।उधर प्राचार्य डाक्‍टर आशुतोष सयाना का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को कोरोना…

Read More

गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

  ऋषिकेश। तीर्थनगरी में  एक सप्‍ताह पहले गंगा में डूबे गुजरात के युवक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर विगत 20 मार्च को गुजरात का युवक गंगा में डूब गया था। उक्‍त युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने बैराज जलाशय बरामद किया है। सूरत गुजरात निवासी मनीष (32 वर्ष) पुत्र जयंती अपने दोस्तों के साथ होली की छुट्टी पर घूमने आया था। 20 मार्च की शाम मनीष ने सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाई। पानी…

Read More

केंद्र सरकार ने देश की जनता को दी फिर यह सौगात, सीएम धामी ने पीएम को कहा शुक्रिया, जानिए खबर

  देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह (अप्रैल-सितंबर, 2022) और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने कहा कि कोविड काल में ग़रीबों के लिए लागू की गयी यह योजना सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। अंत्योदय के लक्ष्य के साथ चलाई जा रही इस योजना ने उत्तराखंड सहित देश के सभी भागों में लोगों को…

Read More

उत्तराखंड : प्रदेश में अब कोरोना के केवल 217 मरीज, देहरादून में बस 50 एक्टिव केस, जानिए खबर

  कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88375 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 273 लोगो की मौत भी हुई आज 18 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 26 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92077, आज 18 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 51 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 5 तो वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 3 मामले मिले है |

Read More

उत्तराखंड : विधानसभा की कुर्सी पर बैठी ऋतु खंडूड़ी

देहरादून | कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आयी भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा कीद्य इसके पश्चात नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए…

Read More

पहचान : 18 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

  देहरादून। उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए प्रदेश के 18 शिक्षकों को वर्ष 2021 के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चुना गया है। माध्यमिक स्तर पर केवल उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के एक एक शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि कि पुरस्कार के लिए कड़े मानकों के साथ शिक्षकों का चयन किया गया है। जिले से राज्य स्तर तक विभिन्न स्तर पर जांच के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। बेसिक शिक्षकों में जिनका चयन हुआ उनमें पौड़ी-गबर सिंह बिष्ट, चमोली-अंजना…

Read More

आयोजन : दून संस्कृति ने धूमधाम से मनाई 9वीं वर्षगांठ

  देहरादून। दून संस्कृति ने अपनी 9वीं वर्षगांठ बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं पुरुषों एवं पत्रकारों को अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून की प्रथम महिला विधायक सविता कपूर मौजूद रहीं, वही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एवं खादी ग्रामोद्योग से डॉ अलका पांडे बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने दीप प्रज्वलित कर की इसके इसके उपरांत डॉ रमा गोयल फाउंडर प्रेसिडेंट दून संस्कृति में बताया कि आज दून संस्कृति को 9 वर्ष हो गए हैं और दून…

Read More

दून : क्लेमनटाउन में देह व्यापार में लिप्त महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

  देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपियों के पास से मजबूरी में देह व्यापार के धंधे के लिए लायी गईं दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आरोपी महिला और पुरुष के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत क्लेमनटाउन थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी ऑनलाइन साइट के जरिए चलने वाले देह व्यापार से जुड़े हैं। एएचटीयू प्रभारी हेमंत खंडूरी ने बताया कि क्लेमनटाउन झील के पास से दो आरोपियों के देह व्यापारियों के लिए दो युवतियों को…

Read More