रामनगर : बारात की बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, 15 लोग घायल
रामनगर। गाजियाबाद के नंदग्राम से आई बारात की बस मरचूला के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में दुल्हा, दुल्हन समेत 18 लोग घायल हो गए। तीन लोगों की रामनगर अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा बारात के लौटते समय हुआ। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी आनंद बल्लभ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा का विवाह मौलेखाल पौड़ी गढ़वाली के नंदलाई प्लासी गांव निवासी सुमन मैंदोलिया पुत्री देवेन्द्र मैंदोलिया तय हुआ था। गुरुवार को गाजियाबाद से बस व कार में बारात आई थी। शुक्रवार को बारात को…
हरक के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने कही यह बड़ी बात, जानिए खबर
देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कॉंग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने हरीश रावत और कॉंग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज पूरी तरह साबित हो गया है, हरीश रावत और कॉंग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार और राज्य विरोधी आरोप बिल्कुल सही हैं। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की तरफ से जारी किए आधिकारिक बयान में कहा गया कि कल तक सार्वजनिक और मीडिया मंचों पर उनकी ही पोल खोलने वाले हरक को पार्टी में शामिल करने का तो यही अर्थ है कि उन्होंने वह सभी आरोप स्वीकार हैं। उन्होंने कहा कि कल तक हरीश रावत उनको लोकतन्त्र का…
उत्तराखंड : आप का हर घर दो दस्तक अभियान पकड रहा तेजी
देहरादून। आप पार्टी का हर घर दो दस्तक अभियान बडी जोर शोर से पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चल रहा है। आप पार्टी के कार्यकर्ता 30 टीमों के रुप में हर विधानसभा में प्रचार प्रसार डोर टू डोर कर रहे हैं। हर टीम में 5 , 5 सदस्य हैं जो हर घर दस्तक देकर आप पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत करा रहे हैं। आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि 5 ,5 लोगो की 30 टीमें हर विधानसभा में हर घर दस्तक दो अभियान के तहत प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड गाईडलाईनस का पार्टी पूरी…
उत्तराखंड : देहरादून में कोरोना एक्टिव केस पहुँचा 11 हजार पार, वही देहरादून में कोरोना से अब तक 3 हज़ार 5 सौ से अधिक मौत
अब तक 349364 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7468 लोगो की मौत भी हुई है आज 4964 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 21 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 391915, आज 4964 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 8 की मौत हुई है | जहाँ आज 2189 मरीज ठीक हुए वही 4964 नये मरीज मिले | आज देहरादून में सबसे ज्यादा 1489, वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 706, नैनीताल में 666, उधमसिंहनगर में 485, पौड़ी में 375, टिहरी में 120, पिथौरागढ़ में 195, रुद्रप्रयाग में…
बड़ी खबर : आखिरकार हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल
देहरादून | आखिरकार हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरक के साथ उनकी बहू अनुकृति ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निकालने के साथ ही मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया था। तब से ही लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। लेकिन, हरक को कांग्रेस में छह दिन बाद एंट्री मिली है। यह भी चर्चाएं चल रही थी कि हरक सिंह रावत फिर से भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि हरक…
उत्तराखंड : बीजेपी ने प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता को बनाया प्रत्याशी
देहरादून। भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से प्रसिद्ध गायक कलाकार जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनाव मैदान में उतारा है। रामशरण नौटियाल पूर्व में देहरादून के जिलापंचायत अध्यक्ष रहे हैं। माना जा रहा है कि वह जीत दर्ज कर सदन में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, रामशरण नौटियाल का चुनावी सफर आसान नहीं होगा। उनका सीधा मुकाबला, कांग्रेस के प्रीतम सिंह के साथ होगा। चकराता विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय नेता होने के साथ ही प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उनकी गिनती सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली नेताओं में होती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की…
उत्तराखंड : पारंपरिक तरीके से ग्रामीण कर रहे कर्नल कोठियाल का स्वागत
देहरादून/उत्तरकाशी। आप सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा के कई सुदूरवर्ती गांवों में अपना डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान को जारी रखा। बेहद ठंड और बारिश के बावजूद कर्नल कोठियाल के जोश में कोई कमी नहीं है वो अपने अभियान की शुरुवात तड़के शुरू करते हुए देर रात तक डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं।आज भी उन्होंने बारिश और ठंड के बावजूद कई गांवों में जनसंपर्क किया जिसमें कोटियाल ग्राम सभा,बोंगा ग्राम सभा और भेलुडा ग्राम सभा,क्यान,एडाल गांव और कोटि गांव हैं । जहां उनका स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें तिलक लगाकर…
प्रत्याशी के लिए : चुनाव में खर्च करने की सीमा तय
देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख निर्धारित की गई है। निर्वाचन में प्रतिभाग करने वाले प्रत्यिाशियों को समस्त व्ययों का अंकन लेखा विवरण पंजिका में करना होगा तथा यह लेखा नामंाकन की तिथि से परिणाम घोषित होन की तिथि के मध्य (दो तिथियों को सम्मिलित करते हुए ) किए जाने वाला व्यय होगा। निर्वाचन व्यय पंजिका में नामाकंन फॉर्म शुल्क, जमानत की धनराशि शपथ-पत्र एवं नामाकंन से संबंधित विविध व्यय भी सम्मिलित किए जाएगें। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की निर्वाचन…
21 जनवरी से शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया, जानिए खबर
देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु 21 जनवरी से नाम निर्देशन करने की कार्यवाही प्रारम्भ होगी। जनपद देहरादून में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु स्थान एवं कक्ष निर्धारित किये गए है। जनपद में नामांकन हेतु सभी व्यवस्थाएं एवं तैयारी पूर्ण कर ली गई है तथा नाम निर्देशन से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही आंवटित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार कक्षों में सम्पन्न की जाएंगी।विधानसभा 15-चकराता (अजजा) के लिए तहसीलदार न्यायालय कक्ष कालसी, 16- विकासनगर के लिए उप जिला मजिस्टेªट न्यायालय…
देहरादून : धर्मपुर सीट पर बीर सिंह पंवार का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होते ही कई विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर भी दिखाई देने लगे हैं। पार्टी ने अधिकांश सिटिंग विधायकों पर ही दांव खेला है। ऐसे में कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा में बगावत की सुगबुगाहट देखने को मिल रही है नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत, धनोल्टी से महावीर सिंह रांगड़ और धर्मपुर में लंबे समय से जनता के बीच में काम कर रहे बीर सिंह पंवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बीर सिंह पंवार के समर्थकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव लड़ने का ऐलान किया…






























