आम आदमी पार्टी ने जारी की घोषणा पत्र : केजरीवाल की 10 गारंटी और कोठियाल के 119 वचन
केजरीवाल की 10 गारंटी 1. भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)। 2. हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली। 3. हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने ₹5000 4. 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने ₹1000 5. हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे IIT और AIIMS पढ़ने जाएंगे 6. हर गाँव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज 7. हर गाँव तक सड़कें बनवाएंगे 8. बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की…
उत्तराखंड : मसूरी कैंपटी रोड पर शूट किए गए फिल्म के दृश्य
देहरादून। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री रकुल प्रीत पिछले 10 दिनों से मसूरी के विभिन्न लोकेशनों पर शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग में अक्षय कुमार यहां के मौसम के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मसूरी से जुड़ी कई वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें वे मसूरी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। गुरुवार को फिल्म की शूटिंग कैंपटी रोड पर विभिन्न लोकेशनों पर हुई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इस दौरान फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत ने मसूरी कैंपटी मार्ग से…
दुःखद : खाई में गिरी कार, एक की मौत
नैनीताल। भीमताल से घूमकर लौट रहे दोस्तों की कार सलेड़ी के पास देर रात गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मदनपुर गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेरा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार को शुभम अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने…
चुनाव ड्यूटी पर उत्तराखण्ड आए 30 जवान कोरोना पॉजिटिव
पौड़ी। जिले के कोटद्वार में बीएसएफ के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी जवान उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की ड्यूटी में तैनात थे। सभी जवानों की ड्यूटी कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। पाजिटिव पाये जाने के बाद सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी लगी है। ड्यूटी पर जाने से पहले सभी जवानो का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से 30 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले है। कोरोना पॉजिटिव निकले सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोटद्वार सीओ केएल…
उत्तराखंड : आप कल जारी करेगी अपना घोषणा पत्र
देहरादून। बीजेपी कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद आम आदमी पार्टी कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। आप मीडिया सह प्रभारी ने बताया कल कैबिनेट मंत्री गोपाल राय देहरादून से आप के घोषणा पत्र को जारी करेंगे जबकि कर्नल कोठियाल गंगोत्री से इसे जारी करेंगे। आप मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया आप के घोषणा पत्र का जनता बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इससे पहले हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल अपनी उत्तराखंड की जनता को 10 गारंटियों को बता चुके हैं जिसके बाद कल इन गारंटियों के साथ उत्तराखंडियत , जल जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप…
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने गिनवाए काँग्रेस को वोट देने के फायदे
हरिद्वार। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में लालकुआं से काँग्रेस के प्रत्याशी एवँ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पुत्री एवँ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा रावत के समर्थन में जनसम्पर्क किया और वोटों की अपील की। गुरुवार को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के भोगपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए काँग्रेस उम्मीदवार अनुपमा रावत के लिए वोट मांगे। इस दौरान हरीश रावत एवँ अनुपमा रावत ने पदयात्रा एवँ जनसंपर्क कर काँग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की। हरदा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की…
उत्तराखंड : कुवैत भेजने के नाम पर पांच लोगों से धोखाधड़ी
रुद्रपुर। कुवैत भेजने के नाम पर रुद्रपुर की एक एजेंसी का मालिक बलिया निवासी पांच युवकों से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया। दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के लिए गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचे युवक टिकट के लिए एजेंसी पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। साथ ही संबंधित व्यक्ति का फोन भी बंद बता रहा है। ऐसे में पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रसड़ा, बलिया निवासी मंजीत चौहान पुत्र बच्चू चौहान ने बताया कि उसके साथ चार अन्य साथी चितरंजन पुत्र बजरंगी, संजय पुष्पक, आजाद चौहान व…
उत्तराखंड : रायपुर से उक्रांद प्रत्याशी अनिल डोभाल ने नेहरू कॉलोनी में किया जनसंपर्क
देहरादून। रायपुर से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी अनिल डोभाल ने समस्त नेहरू कॉलोनी मे सघन भ्रमण किया, जनसम्पर्क करते हुए उन्होंने कहाँ कि राज्य को भ्रष्टाचार से बचाना हैं तो उक्रांद को सत्ता मे देना होगा द्य राज्य का सतत विकास कि सोच राज्य निर्माण व संघर्षाे के प्रत्याशी जो यूकेडी से हैं वही कर सकते हैं, भाजपा और कांग्रेस शिगुफा देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं लेकिन इस बार इनको जनता सही जबाब 14 फ़रवरी को देगी। शराब व नशा बांटकर हमारे युवाओं की सोच को भाजपा कांग्रेस ख़त्म कर रही हैं। उन्होंने कहाँ कि अबकी…
चुनाव 2022 : अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंडी महिलाओं को संदेश
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कल उत्तराखंड के युवाओं को संदेश देने के बाद आज उत्तराखंड की महिलाओं के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को नमस्कार बोलते हुए कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है, और सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है। घर को महिलाएं ही चलाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आपके घर की हर 18 साल से ऊपर की महिला को उसके बैंक अकाउंट में हर महीने हजार रुपए डाले जाएंगे ताकि आपको छोटे – छोटे खर्चों के लिए किसी के…
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों
देहरादून/श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करेगा। कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम ने कहा कि देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। इसलिए बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली, पंथ्या दादा, माधो सिंह भंडारी जैसे वीरों को याद किया और उनकी वीरता को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री ने…






























