यह पहाड़ी गीत लॉन्च होते ही छाया, जानिए खबर
लोक मुहावरों की याद दिलाता है यह गढ़वाली गाना देहरादून। शुक्रवार को बर्मिकौंल यूट्यूब चैनल पर पहाड़ी गीत लॉन्च किया गया। जिसके लांच होते ही दर्शकों से इसे भरपूर सराहना मिल रही है। गीत का नाम हुण्या छांछ है।जिसके लेखक रमेश चंद्र ढौंडियाल हैं। वहीं इसमें उत्तराखंड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर गुंजन डंगवाल ने संगीत दिया है। गाने में एक सामाजिक संदेश देने के साथ ही वीडियो की बारिकियों के ऊपर किया गया काम इसे बाकी गानो से अलग बना रहा है। गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटों में दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। गाने को किसी…
संकट : उत्तराखंड में 6 दिनों में 15 लोगो की कोरोना से मौत, आज 3 की मौत , रहे सावधान
अब तक 336353 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7438 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 14 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 363424, आज 3200 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 3 की मौत हुई है | जहाँ आज 676 मरीज ठीक हुए वही 3200 नये मरीज मिले | प्रदेश में 6 दिनों में 15 मरीजो की मौत हो चुकी है | देहरादून में सबसे ज्यादा 1030, वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 543, नैनीताल में 494 उधमसिंहनगर में 429, पौड़ी में 131, टिहरी में…
उत्तराखंड : राज्य के यह 18 नेता नही लड़ सकते चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के 18 नेताओ पर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है|पिछले चुनाव का खर्च विवरण न दे पाने के कारण निर्वाचन आयोग ने इन्हें सात जनवरी 2023 तक के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। इन नेताओं पर लगी रोक, देखिए लिस्ट
इन राज्यो में मौसम रहेगा खराब, जानिए खबर
नई दिल्ली | बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को हल्की/ मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है और शुक्रवार को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम वर्षा हो सकती है। 14 और 15 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश में और असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 जनवरी तक अलग-अलग बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निचले क्षोभमंडल के स्तर पर दक्षिण तमिलनाडु में एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल…
जरा हटके : 30 साल बाद दिनेश लौटा घर
बागेश्वर। जिले में एक मां का 30 साल से लापता बेटा लौट आया है। सालों बेटे के लिए तड़प रही मां ने उसे सामने देखा तो आंसुओं की धारा फूट पड़ी। मां ने उसे कसकर गले लगा लिया, फूटफूट कर रोती रही, कुछ ऐसी ही हालत बेटे की भी थी। बेटे को लाने वाली टीम को बुजुर्ग मां ने दिल भर कर आशीर्वाद दिया। तीस साल बाद घर लौटने का अहसास उस बेटे और मां के सिवा कौन समझ सकता है। आखिर जिंदगी की आधी उम्र बेटे की कहां गुजरी, बहुत दुखभरी दास्तान है। बागेश्वर जिले के दुग नाकुरी…
देहरादून : कैंट सीट पर है सबकी नजर
देहरादून। दून की कैंट भाजपा के लिए सुरक्षित सीट रही है। भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर इस सीट पर अजेय रहे, जिससे यहां से भाजपा के लिए बीते 20 सालों में किसी तरह की कोई चुनौती खड़ी नहीं हो पाई। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा उन पर ही दांव खेलने की तैयारी में थी, लेकिन चुनाव से ऐन पहले उनका निधन होने से अब इस सीट के समीकरण बदल गए हैं। आज बड़ा सवाल यह है कि कैंट सीट पर हरबंश कपूर का उत्तराधिकारी कौन होगा। भाजपा उनके परिवार के ही किसी सदस्य पर…
अब होगी मांगलिक कार्यो की शुरूआत, जानिए ख़बर
देहरादून। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आ जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना के साथ-साथ गंगा स्नान, दान का विशेष महत्व है। शुक्रवार यानी (14 जनवरी) मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से खरमास (काला माह) की समाप्ति भी होगी। जिसके बाद सभी तरह के शुभ कार्य के साथ-साथ मांगलिक कार्य की शुरुआत होगी। मकर संक्रांति पर्व को लेकर इस बार लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।…
दुःखद : देर रात खाई में गिरी कार एक की मौत
नैनीताल। भीमताल से घूमकर लौट रहे दोस्तों की कार सलेड़ी के पास देर रात गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मदनपुर गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेरा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार को शुभम अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने…
उत्तराखंड : सिसोदिया ने किच्छा में किया जनसंपर्क
रुद्रपुर। चुनावी दौरे पर उत्तराखण्ड आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुरूवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। उन्हांेने किच्छा विधानसभा के जवाहरनगर क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी को लेकर प्रदेश के लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा…
कोटद्वार : चुनाव ड्यूटी पर उत्तराखण्ड आए 30 जवान कोरोनरा पॉजिटिव
पौड़ी। जिले के कोटद्वार में बीएसएफ के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी जवान उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की ड्यूटी में तैनात थे। सभी जवानों की ड्यूटी कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। पाजिटिव पाये जाने के बाद सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी लगी है। ड्यूटी पर जाने से पहले सभी जवानो का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से 30 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले है। कोरोना पॉजिटिव निकले सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोटद्वार सीओ केएल…






























