अपराध : कुवैत भेजने के नाम पर पांच लोगों से धोखाधड़ी
रुद्रपुर। कुवैत भेजने के नाम पर रुद्रपुर की एक एजेंसी का मालिक बलिया निवासी पांच युवकों से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया। दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के लिए गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचे युवक टिकट के लिए एजेंसी पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। साथ ही संबंधित व्यक्ति का फोन भी बंद बता रहा है। ऐसे में पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रसड़ा, बलिया निवासी मंजीत चौहान पुत्र बच्चू चौहान ने बताया कि उसके साथ चार अन्य साथी चितरंजन पुत्र बजरंगी, संजय पुष्पक, आजाद चौहान व…
संकट : उत्तराखंड में आज 3005 कोरोना मरीज मिले, प्रदेश में आज कोरोना से 2 की मौत , रहे सावधान
अब तक 335677 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7435 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 13 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 360224, आज 3005 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 2 की मौत हुई है | जहाँ आज 977 मरीज ठीक हुए वही 3005 नये मरीज मिले | देहरादून में सबसे ज्यादा 1224 वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 426 नैनीताल में 431 उधमसिंहनगर में 399,पौड़ी में 106, चम्पावत में 35, पिथौरागढ़ में 44, अल्मोड़ा में 103, चमोली में 71, बागेश्वर में 59, टिहरी…
उत्तराखंड के इस नेता को कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से हटाया गया
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य दूसरे विरोधी दलों के साथ हुई नज़दीकियों की वजह से कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से जारी किए गए इस पत्र में यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। कुशासन और भाजपा नेतृत्व द्वारा सहायता और बढ़ावा देने वाले चौतरफा भ्रष्टाचार से व्यापक गुस्सा है। यह हम में से प्रत्येक का गंभीर कर्तव्य है कि…
उत्तराखंड : राजभवन में कोरोना ने दी दस्तक, कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित
राजभवन दो दिन के लिए बंद देहरादून | उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कहर में अब राजभवन भी अछूता नही रह गया है। 30 से अधिक कर्मचारियों कोरोना संक्रमित हुए है | आज राजभवन के कर्मियों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद राजभवन के सभी कार्यालयों को आगामी 2 दिनों के लिए बन्द किया गया है। यानी 13 व 14 जनवरी को राजभवन परिसर बंद रहेगा वही स्थित समस्त कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा।
संकट : उत्तराखंड में एक्टिव केस 8 हज़ार पार, प्रदेश में आज कोरोना से 3 की मौत , रहे सावधान
अब तक 334700 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7433 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 357219, आज 2915 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 3 की मौत हुई है | जहाँ आज 1335 मरीज ठीक हुए वही 2915 नये मरीज मिले | देहरादून में सबसे ज्यादा 1361 वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 374 नैनीताल में 424 उधमसिंहनगर में 217,पौड़ी में 131, चम्पावत119, पिथौरागढ़ में 70, अल्मोड़ा में 85, टिहरी में 63 मामले मिले है |
आशाएं : राज्य में 1.58 लाख मतदाता पहली बार देंगे वोट
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए तैयारी की जा रही है। यह जानकारी राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 1.58 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे। उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव की तैयारी हो रही है। पूरी मतदान प्रक्रिया इसी का पालन करते हुए की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस बार 1.58 लाख मतदाता नए जुड़े हैं, जो पहली बार मतदान प्रक्रिया का हिस्सा…
हद है : कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भूमि कब्जाने का एक बार फिर प्रयास
देहरादून। चुनाव आर्दश आचार संहिता को देखते हुए देहरादून जनपद में जिलाधिकारी द्वारा धारा 144 लागू की गई है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में 5 से ज्यादा लोगों इक्कठा होने की सख्त मनाही है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखेते हुए सभी देहरादून में सकती जा रही है। ऐसे में दलित व्यक्ति विनोद कुमार की जमीन पर एक बार कब्जे का प्रयास किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में नेहरू कालोनी पुलिस थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान सत्ताधारी दल के दवाब में आरोपियों का साथ देते हुए दिखाई दिये। विनोद कुमार का कहना है कि मेरी भूमि मौजा…
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी जेल में
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनी 16 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जहां जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। वहीं, पुलिस नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट की कार्रवाई की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा ने बताया कि नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने 6 जनवरी को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तहरीर थी। जिसमें कहा गया था कि क्षेत्र के ही अभिषेक नाम के युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसको हल्द्वानी…
उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी ने जारी की 18 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
देहरादून। आप ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें गुड्डू लाल को थराली से जबकि सुमन तिवारी को केदारनाथ से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा धनौल्टी से अमरेंद्र बिष्ट, रायपुर विधानसभा सीट से नवीन पिरशाली, जबकि देहरादून कैंट से रविंदर आनंद को टिकट दिया है। टिहरी विधानसभा सीट से त्रिलोक सिंह नेगी, डोईवाला विधानसभा सीट से राजू मौर्य, ज्वालापुर विधानसभा सीट से ममता सिंह, खानपुर विधानसभा सीट से मनोरमा त्यागी को आप ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा श्रीनगर विधानसभा सीट से गजेंद्र चौहान, कोटद्वार विधानसभा सीट से अरविंद शर्मा…
जिद्द : मायके नहीं भेजा तो विवाहिता ने लगाई फांसी
देहरादून। रायपुर में एक महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। स्वजनों ने जब मायके नहीं भेजा तो महिला ने फांसी लगा दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है। मृतक के…




























