Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



आयकर विभाग वालों कभी नेताओं पर भी नजरें डालोः मोर्चा

  विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में अधिकांश नेताओं ने खननध् शराबध् विधायक निधि में कमीशन खोरी, गैर लाइसेंसी ठेकेदारी आदि से काली कमाई कर एवं जनता को लूटकर 500-1000 करोड़ से ऊपर के साम्राज्य खड़े कर दिए हैं, लेकिन आयकर विभाग (सीबीडीटी) इन मगरमच्छों पर हाथ डालने से क्यों डरता है, बहुत ही आश्चर्य जनक बात है ! नेगी ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश मौजूदा विधायकध् मंत्री (पूर्व मंत्री व विधायक) जनता को लूट कर अपनी काली कमाई को अपने रिश्तेदारों, निकट संबंधियों एवं अपने स्टाफ…

Read More

ऋषिकेश : 28 पर्यटकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

  ऋषिकेश/देहरादून। नए साल का जश्न मनाने ऋषिकेश आए 28 पर्यटकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी पर्यटक घर वापस लौट चुके हैं। स्वास्थ विभाग पर्यटकों को फोन कर उनके संपर्क में आए स्थानीय लोगों की जानकारी जुटा रहा है। सोमवार को पौड़ी स्वास्थ विभाग को मिली आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में लक्ष्मण झूला घूमने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 31 दिसंबर को इन पर्यटकों के सैंपल लिए गए थे। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पर्यटक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश…

Read More

खटीमा : मुख्यमंत्री धामी ने नागरिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया

  खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने मरीजों व तीमारदारों से चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। तीमारदारों द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का संतोष व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोइंग संस्थान द्वारा एयर इंडिया के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय खटीमा को उपलब्ध कराई गई सीटी स्कैन मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग…

Read More

शहीदों के परिजनों को आप की सरकार देगी एक करोड़ की सहायता राशिः केजरीवाल

पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अपने छठवें उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ,आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वो सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की और वहां से लगभग 3 बजे वो परेड ग्राउंड स्थित नवपरिवर्तन सभा रैली स्थल पर पहुंचे जहां हजारों आप कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनका बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। इस रैली…

Read More

सीएम धामी ने खटीमा पहुँच विभिन्न कार्यों एवं निर्माण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

खटीमा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खटीमा बाईपास निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को 15 फरवरी तक बाईपास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य को 15 फरवरी तक पूर्ण किया जा सके और जनता को शीघ्रता से बाईपास निर्माण कार्य का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री धामी ने रोड़वेज निर्माण कार्य का स्थलीय…

Read More

ऊधमसिंह नगर के 17 दलों के ऑडिशन संपन्न, जानिए खबर

  देहरादून | आज दिनांक 03 जनवरी से 07 जनवरी 2022 तक कुमाऊं मण्डल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन देहरादून में प्रारम्भ हो गये हैं। आज दिनांक 03 जनवरी, 2022 को जनपद ऊधमसिंह नगर के 17 दलों के ऑडिशन संपन्न किये गये। दिनांक 04 जनवरी को जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद चम्पावत, दिनांक 05 जनवरी को जनपद बागेश्वर, दिनांक 06 जनवरी को जनपद अल्मोड़ा, एवं 7 जनवरी को जनपद नैनीताल के कलाकारों के ऑडिशन लिये जायेंगे। निर्णायक मण्डल में सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, अपर निदेशक सूचना डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक…

Read More

सूचना विभाग के उपनिदेशक नितिन उपाध्याय ने पीएचडी थीसिस की प्रति प्रस्तुत की, जानिए खबर

सोशल मीडिया का विगत एक दशक में समाज के प्रत्येक क्षेत्र पर गहरा प्रभाव है पड़ा : सचिव सूचना डॉ पंकज कुमार पांडे देहरादून | सूचना विभाग के उपनिदेशक नितिन उपाध्याय ने सोशल मीडिया का लोक प्रशासन पर प्रभाव विषय पर आधारित शोध कार्य ( पीएचडी थीसिस) की प्रति सोमवार को सचिवालय में सचिव सूचना डॉ पंकज कुमार पांडे और महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान को प्रस्तुत की । सचिव सूचना डॉ पंकज पांडे ने उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि शोध कार्य में सोशल मीडिया और लोक प्रशासन से संबंधित जो निष्कर्ष आए हैं उनको शासन को भी…

Read More

उत्तराखंड : प्रदेश में पाँच दिनों में मिले सात सौ के करीब कोरोना मरीज, आज कितने मिले मरीज, जानिए खबर

अब तक 331398 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7419 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 03 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 345653 आज कुल 189 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | जहाँ आज 104 मरीज ठीक हुए वही 189 नये मरीज मिले | आज देहरादून में सबसे अधिक 71 कोरोना मरीज मिले है |

Read More

सीएम धामी ने 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

  देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स, देहरादून में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष कुमारी आरना एवं कुमारी प्रथा का टीकाकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स में रंगाई, पुताई के कार्यों के लिए 25 लाख रूपये दिये जायेंंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जायेगा।…

Read More

उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आखिर किसको बनाया मीडिया सलाहकार, जानिए खबर

  देहरादून | पुष्कर सिंह धामी ने मदन मोहन सती को अपना मीडिया सलाहकार बनाकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है।

Read More