Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



शहीदों के परिजनों को आप की सरकार देगी एक करोड़ की सहायता राशिः केजरीवाल

पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अपने छठवें उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ,आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वो सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की और वहां से लगभग 3 बजे वो परेड ग्राउंड स्थित नवपरिवर्तन सभा रैली स्थल पर पहुंचे जहां हजारों आप कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनका बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। इस रैली में कई भूतपूर्व सैनिक समेत,महिलाएं और युवा भी उनकी रैली में मौजूद रहे।
बेसब्री से अपने नेता का इंतजार कर रही जनता ने अरविंद केजरीवाल के मंच पर पहुंचते ही,हाथ उठा कर और केजरीवाल के नारे लगा कर उनका अभिवादन किया। मंच पर पहुंचते ही अरविंद केजरीवाल जी का आप कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली,उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत, ने स्वागत किया तो कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह ने आप प्रभारी का स्वागत किया। इस बीच शिशुपाल रावत जी ने कर्नल कोठियाल का स्वागत किया। इसके बाद हवलदार दीन दयाल सिंह, हवलदार बीर सिंह,कैन्टेन पान सिंह,हाॅनेरी कैप्टेन चतर सिंह,हाॅनेरी कैप्टेन जगमोहन सिंह को अरविंद केजरीवाल जी द्वारा उनके शौर्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा संबोधन से पहले महिला पदाधिकारियों द्वारा अरविंद जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद त्रिलोक सिंह की पार्टी, पहाडी पार्टी का आप पार्टी में अरविंद के नेतृत्व में विलय हुआ, जिसका सभी ने स्वागत किया। आप की नीतियों को देखते हुए पहाड़ी पार्टी के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने अपनी पार्टी का विलय आप पार्टी में किया। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने मंच पर पहुंचकर, जनता को संबोधित किया और कहा कि जब जब अरविंद जी उत्तराखंड आते हैं, तो यहां की जनता को एक उम्मीद दिखती है। उन्होंने कहा कि जब मैं अबकी बार लोगों के बीच गया ,तो उन्होंने कहा कि अरविंद जी को हमारी तरफ से शुभकामनाएं देना और आज उसी जनता की ओर से मैं अरविंद जी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि, अरविंद जी द्वारा जो गांरटी आजतक दी गई हैं, उन सभी गारंटी से प्रदेश की जनता बहुत खुश है और पहाडों में लोग इससे बहुत खुश हैं और आप पार्टी की नीतियों को लोगों ने समझना शुरु कर दिया है।उन्हेांने कहा कि अरविंद जी उत्तराखंड के लिए एक उम्मीद हैं ,और इसके बाद उन्हेांने अरविंद जी को संबोधन के लिए आमंत्रित किया। अरविंद ने भारत माता ,इंकलाव जिंदाबाद, और वंदे मातरम के जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरु किया। उन्होंने इस रैली में पहुंचने पर सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा, देवभूमि देशभक्तों की भूमि है यहां कण कण में देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि ये हर्ष का विषय है कि, भारतीय सेना मे अधिकाशं युवा उत्तराखंड से जाते हैं ,जो गर्व का विषय है और यहां के कई लाल देश पर शहीद हो गए जिससे सभी को गर्व महसूस होता है। उन्होंने आगे कहा कि जब हम एनजीओ चलाते थे और ऐसे शहीदों के बारे में सुनते थे ,तो बहुत बुरा लगता था क्योंकि उन शहीदों के परिजनों की सुनने वाला कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पुलिस कर्मियों की शहादत पर ,सेना का जवान अगर कोई शहीद होता है तो उसके परिवार को सम्मान पूर्वक एक करोड की राशि देती है। उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि,दिल्ली में शहीदों के परिजनों को हमने अपने हाथों से ये चैक बांटे और उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनते ही सेना,पुलिस और पैरामिलिट्री में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए देंगे। उन्होंने कहा,दिल्ली की तर्ज पर यहां भी सरकार बनने पर हम शहीदों के परिजनों को सम्मान राशि 1 करोड़ देंगे। कहा कि एक सैनिक साढे सत्रह साल की उम्र में सेना में भर्ती होता है और 17 साल में रिटायर हो जाता है । उसके पास कितना ज्यादा एक्सपीरियंस होता है ,लेकिन रिटायर होने के बाद उसे नौकरी नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि जो भी जवान रिटायर होगा उसे रिटायर होने पर उसे राज्य सरकार में सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलेगा । ताकि वो अपने देशभक्ति का इनाम पाकर राज्य के नवनिर्माण में अपना सहयोग कर सकें। उन्होंने,कहा कि यहां के कई लोग फौज में हैं या उनके रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक्स आर्मी लोगों को और सेना के जवानों को मैं कहना चाहता हूं कि आप सब मिलकर राज्य का नवनिर्माण करें। उन्होंने कहा कि अगर एक सैनिक ने सोच लिया कि राज्य का पुननिर्माण होना है तो वो होकर रहेगा। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद जनता से कहा, आपने कांग्रेस बीजेपी दोनों पर भरोसा करके देख लिया, लेकिन अबकी बार आप एक मौका हमें दो तो हम उत्तराखंड का नवनिर्माण करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया और जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Leave A Comment