उत्तराखंड : प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के किये जा रहे प्रयास
पन्तनगर/रूद्रपुर | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रॉकेट इण्डिया प्रा.लि. की नवीनतम विस्तार परियोजना का शुभांरभ किया। उन्होने कहा कि कम्पनी के विस्तार से कम्पनी के साथ ही राज्य की आर्थिकी को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि राज्य में उद्योग-धन्धे अच्छे चलें, इसके लिए जिलों के अधिकारियों एवं सचिव उद्योग के साथ ही मुख्य सचिव को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के साथ खड़ी है, जो भी परेशानियां हैं, उनका समाधान किया जायेगा। यदि उद्योग-धन्धे अच्छे चलेंगे तो निश्चित रूप से उद्योगों को तो…
मुख्यमंत्री धामी ने रूद्रपुर में किया राष्ट्रीय सरल मेले का शुभारम्भ
स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के भी किये जा रहे प्रयाय देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूद्रपुर गांधी मैदान में राष्ट्रीय सरस मेला-2021 का शुभारम्भ किया। मेले में आये हुए 147 स्वयं सहायता समूहों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 119 करोड का पैकेज राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत उन महिला समूहों के लिए दिया गया है जो कोई ने कोई हुनर रखती है। उन्होंने कहा जनपद ऊधमसिंह नगर के 15 क्लस्टर समूहों को 05 लाख रूपये प्रति क्लस्टर के रूप में 90 लाख की धनराशि…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना से राहत, जानिए आज कितने मरीज मिले
अब तक 330566 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7408 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 02 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344325 आज कुल 17 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 09 मरीज ठीक हुए वही 17 नये मरीज मिले |
पीएम नरेन्द्र मोदी को समाजसेविका मधु जैन ने दी बधाई शुभकानाएं, जानिए खबर
देहरादून | भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधुसचिन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी और अपनी समस्त टीम की ओर से धन्यवाद और आभार प्रकट किया ओर कहा कि उनके द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत आज 1000 बालकों पर 1020 बालिकाएं सर्वेक्षण के अनुसार पुष्टि हुई हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे भारतवर्ष में जिस तरह बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं और सुविधाएं प्रदान की है इस आधार पर बेटियों का सम्मान और शिक्षित हुई है जो आज सभी बालिकाएं उच्च पदों पर आसीन है।आज बेटियां किसी से कम नही…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून | सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधा भेंट किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उत्तराखण्ड के…
सीएम धामी ने 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “विकास के साक्षी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान महालक्ष्मी किट का वितरण किया और विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़े सीएलएफ को 5 -5 लाख के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं…
एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचे, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित होटल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने एड्स से बचाव के लिए विशेष प्रयास करने एवं जागरूकता लाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन हमें एड्स जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा के लिए प्रेरित करता है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सशक्त बनाने की भी आवश्यकता है, ताकि वे एचआईवी के प्रभाव से खुद को समय रहते बचा…
उत्तराखण्ड में जल्द पांचवे धाम के रूप में होगा सैन्यधाम
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एस.एस.बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट एवं उत्तराखण्ड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता एवं अखण्डता के लिए अपने प्राणों…
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना केस के हालात पहले जैसे शुरू, आज फिर कोरोना विस्फोट, जानिए खबर
अब तक 330557 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7408 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 01 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344303 आज कुल 5 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 11 मरीज ठीक हुए वही 53 नये मरीज मिले |
बच्चों को भिक्षा नही शिक्षा दे: अशोक कुमार
देहरादून | अभियान आपरेशन मुक्ति के तहत पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में सम्पूर्ण राज्य में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षा के महत्व के संबंध में जागरूक कर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने एवं उनके पुनर्वास हेतु चलाये जा रहे, एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शेखर सुयाल क्षेत्राधिकारी नगर/नोडल अधिकारी आपरेशन मुक्ति देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों व अन्य अतिथिगणों को आपरेशन मुक्ति के तहत…






























