न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश
नैनीताल। न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश होंगे। सर्वाेच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति पर राष्ट्रपति ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को नया कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत राघवेंद्र सिंह चौहान 24 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद न्यायमूर्ति मिश्रा मुख्य न्यायाधीश के दायित्व का निर्वहन करेंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के अपर सचिव राजेन्द्र कश्यप के हस्ताक्षर से जारी उक्त आशय की अधिसूचना बुधवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्राप्त हो चुकी है। न्यायमूर्ति संजय मिश्रा…
नेक कार्य : 26 दिसम्बर को 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराएगा बालाजी सेवा समिति संस्था
देहरादून। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से अपने दसवें वर्ष पूरे होने पर 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। 26 दिसंबर को इनके दूल्हे सामूहिक रूप से घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर ब्लेसिंग फार्म पथरीबाग पहुंचेंगे। जिसकी तैयारी इन दिनों जोरों पर है। इन दिनों समिति की ओर से इसके लिए अतिथियों को डिजिटल कार्ड्स भेजे जा रहे हैं। जिसको लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं। श्री श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक- अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों से…
30 दिसंबर को हल्द्वानी में पीएम मोदी की जनसभा, जानिए खबर
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 दिसंबर को उत्तराखंड के हल्द्वानी का दौरा तय हो चुका है। नैनीताल के हल्द्वानी में पीएम मोदी 30 दिसंबर को एक विशाल जनसभा करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने जगह भी तय कर ली है। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को दोपहर 1 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। बुधवार को नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित एसएसपी पंकज भट्ट और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने मौका मुआयना कर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। डीएम गर्ब्याल…
उत्तराखंड : राज्य में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला देहरादून में, जानिए खबर
देहरादून। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। जोकि इसी महीने की आठ तारीख को स्कॉटलैंड से लौटी थी। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल…
एक लाख करोड़ की योजनाओं पर केन्द्र के सहयोग से हो रहा है कार्य : सीएम धामी
उत्तराखण्ड की जनता की सेवा हमारा भाव : धामी देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को जीएमएस रोड़ स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित नवभारत नव निर्माण मंच उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर परिचर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि उत्तराखण्ड की जनता की सेवा हमारा भाव तथा राज्य का समग्र विकास हमारा ध्येय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। राज्य में केन्द्र सरकार के सहयोग से लगभग एक लाख करोड़ की योजनायें संचालित हो रही हैं। सरकार द्वारा देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड़…
उत्तराखंड : प्रदेश में दो दिनों में पचास से अधिक कोरोना के नये मामले मिले, जानिए खबर
अब तक 330869 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7415 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 22 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344658 आज कुल 27 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | जहाँ आज 11 मरीज ठीक हुए वही 27 नये मरीज मिले |
घनसाली : सीएम धामी ने योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
घनसाली | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के अंतर्गत अमन रेजीडेंसी लॉज प्रांगण चमियाला में विभिन्न विकास की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की 06 जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की 04 जबकि जल संस्थान व जल निगम की एक-एक योजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुँचे दून अस्पताल, किया निरीक्षण
सीएम धामी के हाथ में चोट पर लगा प्लास्टर देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी।
चुनाव : यूकेडी ने क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने का कर रही प्रयास
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि दल की ओर से राज्य आंदोलनकारियों एवं क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए 25 दिसंबर को भिकियासैंण अल्मोड़ा में क्षेत्रीय दलों की बैठक बुलाई गई है। यदि गठबंधन हुआ तो उक्रांद की ओर से कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम वापस भी लिए जा सकते हैं।नउक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में प्रत्याशियों की घोषणा के दौरान रुद्रप्रयाग जिले से आए कुछ लोगों ने सूची में उनका नाम न होने पर नाराजगी जताई। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने…
राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुशीला बलूनी के नेतृत्व में विभिन्न राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जितेंद्र अंथवाल, ओमी उनियाल, सरोज डिमरी, तथा सूरवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।





























