9 और 10 दिसंबर को देहरादून में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए खबर
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र 9 व 10 दिसंबर को देहरादून में आहुत किया जाएगा। उन्होंने प्रेस को दिए एक बयान में कहा कि शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार व नेता प्रतिपक्ष से बातचीत करने के बाद यह तय किया गया है कि सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 9 व 10 दिसंबर को देहरादून में होगा स अग्रवाल ने कहा है कि मेरा प्रयास होगा इस सत्र के दौरान आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत भी…
आयोजन : मिस फ्रेश फेस के लिए आकर्षक लुक में पहुंची मॉडल्स
देहरादून। सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर से ऐश्ले-हॉल स्थित कमल- ज्वैलर्स में मिस उत्तराखंड-2021 के फर्स्ट सब-टाईटल का आयोजन किया गया। इस मौके पर 27 मॉडल्स फ्रेश-फेस की रेस में शामिल रही। हालांकि इसका अनाउंसमेंट ग्रैंड फिनाले वाले दिन ही किया जाएगा। आयोजित मिस फ्रेश फेस सब-टाईटल को लेकर जजेज ने मॉडल्स को मार्क्स दिए। वहीं मॉडल्स भी फेस को बेहद आकर्षक बनाकर सामने आई। इस मौके पर देहरादून सहित, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी,धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। वहीं जजेस में मिस ब्यूटीफुल आईज-2019 प्रीति रावत, डायरेक्टर कमल ज्वेलर्स और मिस फैशन दिवा-2019 बबीता बिष्ट शामिल रही।…
जरा हटके : जब दुल्हन पार्लर से तैयार होकर खुद कार चलाते हुए विवाह मंडप पहुंची
रुड़की । अब तक आपने दुल्हन को सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर से निकलकर शादी के मंडप में जाते देखा होगा। लेकिन रुड़की में एक दुल्हन पार्लर से तैयार होकर खुद कार चलाते हुए मंडप पर पहुंची। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। आकाशदीप इन्क्लेव रुड़की निवासी पूनम तंवर की शादी दिल्ली निवासी सुमित शर्मा से तय हुई। दोनों का प्रेम विवाह है। सोमवार को शादी की रस्में होनी थी। सिविल लाइंस में एक ब्यूटी पार्लर में पहुंची पूनम शादी के लिए तैयार होने के बाद गाड़ी लेकर खुद ही हरिद्वार स्टेट हाईवे स्थित एक बैंक्वट हॉल…
उत्तराखण्ड देवस्थानम बोर्ड भंग : अखाड़ा परिषद् , विश्व हिन्दु परिषद् एवं अन्य ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड देवस्थानम बोर्ड प्रबन्धन अधिनियम वापस लिये जाने की घोषणा के बाद चार धाम तीर्थ पुरोहितों, रावल समाज, पंडा समाज, हक हकूक धारियों के साथ ही अखाड़ा परिषद्, विश्व हिन्दु परिषद् आदि के सदस्यां ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया है। मंगलवार को देर सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष श्री महंत रवीन्द्र पुरी, अखाड़ा परिषद् के महामंत्री मंहत हरिगिरी आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द महाराज आदि ने भेंट कर देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड अधिनियम वापस लिये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री…
जनहित को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड देवस्थानम बोर्ड अधिनियम को वापस लिया गया, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड अधिनियम को वापस लिये जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 4 जुलाई को प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में चारधाम से जुडे तीर्थ पुरोहित, रावल, पंडा समाज, हक हकूधारियों एवं जनप्रतिनिधियों के स्तर पर अलग अलग प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आयी। इस सम्बन्ध में सभी तथ्यों पर विचार…
उत्तराखण्ड का पांचवा धाम सैन्य धाम देहरादून में बनाया जायेगा : सीएम धामी
खटीमा | शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के शहीदों के ऑगन की मिट्टी से उत्तराखण्ड का पांचवा धाम सैन्य धाम देहरादून में बनाया जायेगा। सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे इस सम्मान यात्रा में सम्मिलत होने पर गर्व महसूस हो रहा है। वीर सैंनिकों की धरती को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती के वीरों ने युद्धों में अपना कौशल दिखाकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद किया है। हमारी सेना के जवान हमेशा भारत माता पर…
जसपुर : सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उधमसिंहनगर | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित मंडी परिसर पहुँचकर 1650.66 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें नगर पंचायत महुआडाबरा में 19.85 लाख रुपये की लागत के मानसरोवर झील निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत के वार्ड नम्बर 2 व 5 के निर्माण कार्य, 6.58 लाख रुपये लागत से शहीद स्थल पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसके…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले कोरोना के 28 केस, हरिद्वार में सक्रिय मरीज हुए 19, कोरोना जाँच बढ़े , जानिए खबर
अब तक 330546 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7408 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 30 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344255 आज कुल 28 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 19 मरीज ठीक हुए वही 28 नये मरीज मिले |
टिहरी : गुमशुदा का शव मिला, एक्सीडेंट में हुई मौत
टिहरी। बीते दो दिनों से लापता चल रहे ओखला गांव के चतर सिंह का शव वाहन के साथ मोटना और नकोट के बीच गहरी खाई में पाया गया। एसओ लम्बगांव महिपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्राम प्रधान ओखला ने सूचना दी थी कि उनके गावं का चतर सिंह बीती 27 नवंबर को डोबराक की ओर एक वाहन लेकर गया था। आखिर बार चांठी में देखा गया था। जिसके बाद पता नहीं है। जिस पर चतर सिंह की खोजबीन शुरू करने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर मोटना और नकोट के बीच गहरी खाई में गिरा मिला। मौके पर…
शर्मनाक : अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म
देहरादून। दून के खुड़बड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी आश्रम का ही नाबालिग लड़का है। आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है। साथ ही उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर हिमानी को दी गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की तबीयत बिगड़ी और उसने आश्रम के वार्डन को यह…






























