आयोजन : निजामी ब्रदर्स ने मचाया धमाल
देहरादून। कमल ज्वैलर्स एंड डब्ल्यूआईसी प्रेजेंट्स सूफी नाइट बाय निजामी ब्रदर्स डब्ल्यूआईसी, राजपुर रोड, देहरादून में सोमवार को हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन और प्रबंधन डिस्कवर उत्तराखंड पत्रिका द्वारा किया गया था। प्रसिद्ध निजामी भाइयों जीशान हसन, फैजान हसन निजामी ने अपने भावपूर्ण संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में शहर के कुछ जाने-माने चेहरों ने शिरकत की। खजान दास विधायक राजपुर रोड, मुख्य अतिथि के रूप में वहां मौजूद रहे। उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा और भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री मिस तान्या शर्मा भी वहां मौजूद थीं। डिस्कवर उत्तराखंड पत्रिका के एमडी आशुतोष…
शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती पर पहुँचे राष्ट्रपति, जानिए खबर
ऋषिकेश | राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शांतिकुंज पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे। राष्ट्रपति के देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव बलदाउ देवांगन ने राष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित मृत्युंजय सभागार में राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री के साथ देसंविवि के प्रमुख पदाधिकारियों एवं आचार्यों का सामूहिक छायाचित्र का कार्यक्रम सम्पन्न…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गन्ने के किसानों को दी यह सौग़ात, जानिए खबर
सीएम ने सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया सितारगंज | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोमवार को सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का विधिवत पूजा, पटला पूजन व कनवेयर में गन्ना डालकर शुभारम्भ किया गया। साथ ही सरकडा के गन्ना किसान प्रकट सिंह व तरसेम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की। सितारगंज के लिए ऐतिहासिक दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना से एक मरीज की मौत, एक्टिव केस 132, जाँच हो रही कम, जानिए खबर
अब तक 330527 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7408 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 29 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344227 आज कुल 08 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | आज जहाँ 18 मरीज ठीक हुए वही 08 नये मरीज मिले |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा पहुँचे सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुँचे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 30 हज़ार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आर०राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रहे सतर्क : चकराता स्थित सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए
देहरादून। उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उक्त जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है। कोरोना के लगातार आ रहे नए वेरिएंट को…
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल से करते रहे दुष्कर्म, युवकों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। दो युवकों ने युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने शिकायत देकर बताया कि उसके घर में विधवा मां व दो छोटे भाई हैं। युवती ने बताया कि दो साल पहले जब उसके पिता बीमार थे तो उनको देखने के लिए गोपाल निवासी गांव जगजीतपुर का…
देवस्थानम बोर्ड को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति ने सीएम को सौंपा अंतिम रिपोर्ट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार सायं को ऋषिकेश में देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समित के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने भेंट की। उन्होंने बोर्ड के सम्बन्ध में समिति द्वारा तैयार किया गया अन्तिम प्रतिवेदन आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का परीक्षण कर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सचिव एच.एस.सेमवाल उपस्थित थे।
समाजसेविका मधु जैन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किया निवेदन, जानिए खबर
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की राज्य में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने पर एवं उधम सिंह नगर में ढाई साल की बच्ची को दरिंदो ने अपनी हवस का शिकार बनाया है हैवानियत इस हद तक दिखाई दे रही है कि दोनों बच्चियां जिंदगी के साथ जो खिलवाड़ इन दरिंदों ने किया है यह अत्यंत निंदनीय है मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करती हूं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध करती हूं कि वे पीड़ित बालिकाओं की दुर्दशा और आने वाले…
जिला देहरादून में बीजेपी ने आईटी विभाग का मंडलों में किया गठन
देहरादून | आज भारतीय जनता पार्टी के संयोजक हिमांशु संगतानी के निर्देशानुसार जिला देहरादून में आईटी विभाग का मंडलों में गठन माननीय महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की संस्तुति पर निम्नानुसार किया जाता है । शिवालिक नगर से मंडल संयोजक विजेंद्र उनियाल सह संयोजक धर्मपाल सिंह बिष्ट धरमपुर नगर मंडल मंडल संयोजक- सागर राणा सहसंयोजक दिव्यांशु केदार नगर मंडल मंडल संयोजक विनोद पुंडीर सह संयोजक मिथिलेश गुलेरिया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल मंडल संयोजक -प्रमोद रोहिल्ला सहसंयोजक हिमांशु शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल संयोजक सचिन अहलूवालिया सह संयोजक विक्रम पवार रायपुर मंडल मंडल संयोजक मीना जोशी सह संयोजक मनोज…





























