सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी बधाई
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। मुख्यमंत्री ने गोवर्द्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैयादूज के…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में 9 हज़ार से अधिक के कोरोना जांच में मिले 07 मरीज, जानिए खबर
अब तक 330218 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7401 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 03 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343918 आज कुल 07 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 09 मरीज ठीक हुए वही 07 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले देखिए लिस्ट
सीएम पहुँचे केदारनाथ, पुरोहितों की बातचीत, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को भी परखे
केदारनाथ | तीर्थ पुरोहितों ने आज को केदारनाथ धाम कूच का भी ऐलान किया है। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए कमान स्वयं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथ में संभाली है। आज केदारनाथ धाम सीएम धामी पहुँचे हैं। वे वहां मोर्चा खोले बैठे तीर्थ पुरोहितों से बात किये। उनके रोष को शांत कराने की कोशिश किये । इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को भी परखे। तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बीच सीएम के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। इसे सरकार की ओर से तीर्थ पुरोहितों की मान मनोव्वल के…
उत्तराखंड : अब विवाह समारोह, धार्मिक राजनीतिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेगी आयोजित, जारी हुई कोविड गाइडलाइन
देहरादून। कोविड संक्रमण में गिरावट को देखते हुए सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में और छूट दे दी है। मुख्य सचिव की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक अब विवाह समारोह, धार्मिक राजनैतिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ आयोजित हो सकेंगे। कोविड संक्रमण कम हो चला है, लेकिन सरकार ने तकनीकी तौर पर प्रतिबंध अब भी लागू किए हुए हैं। हालांकि अब इसमें लगातार छूट का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य सचिव की ओर से उक्त गाइडलाइन 20 नवंबर तक के लिए विस्तारित कर दी गई है। इसमें विवाह समारोह को दूसरे कोविड प्रोटोकॉल के…
फूलों की घाटी में इस वर्ष 9404 पर्यटक पहुंचे, जानिए खबर
देहरादून । विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। रविवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारी व कर्मचारियों ने घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। घांघरिया में रह रहे पार्क प्रशासन के कर्मचारी भी निचले क्षेत्रों में आ गए हैं। अब घाटी के दीदार के लिए सैलानियों को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। प्रतिवर्ष फूलों की घाटी एक जून को खोली जाती है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण एक जुलाई को देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खोली गई थी। घाटी में इस वर्ष…
जुआरी नौ लाख के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी । मिलन बार में चल रहे जुए का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के नौ हाईप्रोफाइल लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास नौ लाख 91 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बीते शनिवार की देर रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मंडी क्षेत्र में जुआ चल रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन व विमल रावत के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। मिलन बार में पुलिस ने छापा मारकर नौ लोगों को जुआ खेलने पर…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत (1) ग्रामसभा ढाह-ढाकी में गिल फार्म से गुरूमेल के ओर मार्ग का डामरीकरण एवं (2) मेनरोड पकड़िया से बंगाली कॉलोनी की ओर मार्ग के डामरीकरण हेतु 1 करोड़ 76 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 77 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 30 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत एनएच-30ए के किमी0 19 से शहीद शंकर सिंह मेहरा के…
“एक दीप राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम आयोजित
डोईवाला/देहरादून । संस्कार भारती के तत्वावधान में हर साल की तरह डोईवाला चौक पर धनतेरस के शुभ पर्व पर “एक दीप राष्ट्र के नाम” तहत कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित स्थानीय लोगों द्वारा कई दीप जलाकर प्रकाश के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीपोत्सव के इस पर्व पर वे समाज के प्रत्येक नागरिक के जीवन में शांति, आनंद, समृद्धि एवं समरसता की कामना करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर फैले प्रकाश से अपने मन, मस्तिष्क और जीवन से राग-द्वेष, लोभ-क्रोध तथा अहंकार जैसी बुराइयों…
सीएम धामी को देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित सौपा गया ज्ञापन, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और उन्हें देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से भी वार्ता की और चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से भी…
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम धामी का दीपावली पर तोहफा, जानिए खबर
राज्य सरकार की ओर से दिये जाने वाले मानदेय में बढोत्तरी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सीएम का जताया आभार देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 1500 तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की…





























