उत्तराखंड : बहुत महीनों बाद देहरादून में आज 19 कोरोना मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 185 ,जानिए खबर
अब तक 330401 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7407 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 24 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344148 आज कुल 25 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 10 मरीज ठीक हुए वही 25 नये मरीज मिले |
पहल : आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में माधुरी नेगी और समरीन रही अव्वल
समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाजसेवी अरुण कुमार यादव को किया सम्मानित देहरादून | आज दिनांक 24 नवम्बर 2021 दिन बुधवार को सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस कला प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के दो समूहों में किया गया | एक कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जागरूकता के प्रति तो दूसरा प्रदूषण की रोकथाम को लेकर आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर 20 बच्चे दूसरा प्रदूषण की रोकथाम को लेकर 20 बच्चों का समूह बनाया गया | इस प्रतियोगिता…
आयुष्मान की कहानी, लाभार्थी की जुबानी…..
देहरादून | अचानक आए बुखार से यदि हालत खराब हो जाए और बुखार का प्रभाव दिमाग तक पहुंच जाए तो इस तरह के मरीज के परिजनों की चिंता स्वाभाविक है। लेकिन घबराहट के इन हालातों में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना का उन्हें जो सहारा मिला उसे वह कभी नहीं भुला पाएंगे। और आयुष्मान कार्ड के महत्व को समझते हुए लाभार्थी राज्य सरकार का आभार तो जता ही रहे हैं साथ ही लोगों से कार्ड बनाने की अपील कर रहे हैं। महंत इंद्रेश अस्पताल में अपने बेटे का उपचार करा रही है हरिद्वार लालढांग निवासी माहेश्वरी देवी…
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री धामी ने तीन छात्राओं को प्रदान किया चेक
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री द्वारा कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा कु. गरिमा शर्मा को 01 लाख 70 हजार 950 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. अलविना खानम को 56 हजार 100 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. शिप्रा नेगी को 27 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत इन…
उत्तराखंड कैबिने बैठक : खेल नीति को मिली मंजूरी, और भी बड़े फैसले लिए गए
देहरादून | धामी कैबिनेट की अहम बैठक में आज 30 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इन अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। 1 खेल नीति की मंजूरी दी गयी हैं, 30, 50% आर्थिक सहायता बढ़ाया जाएगा. राज्य बसों में निशुल्क यात्रा, खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी. भोजन माताओं के वेतन में 1 हजार की बढ़ोत्तरी. Prd के जवानों 70 रु प्रतिदिन के हिसाब से 2100 वेतन देने का फैसला. फॉरेस्ट स्किलर पदों पार्किंग की समस्या को लेकर फैसला. केबिटी पार्किंग बनाने का फैसला. PRD जवानों का भी वेतन मान बढ़ाया गया। मंगलवार को कैबिनेट में लाये गए 30 से अधिक…
लोन के लिए अनावश्यक आपत्ति लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए : सीएम धामी
15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय : सीएम देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन देने का लक्ष्य रखा गया है, उस लक्ष्य को 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जाय। संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स आपसी समन्वय स्थापित कर हर हाल में लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन दिये जा रहे हैं, उनकी प्रत्येक सप्ताह…
विकास की डगर पर सीएम धामी , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत मठ लमकोठी मोटर मार्ग के कि.मी. 02 से 5 तक विस्तार कार्य हेतु रूपये 76.78 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रूपये 38.76 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रूपये 148.40 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत रानीगढ़ लैणी-बुढ़वा-सौड मोटर मार्ग का पी0सी0 द्वारा डामरीकरण हेतु रूपये 389.22 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र कपकोट…
उत्तराखंड : आज प्रदेश के 11 जिलो में एक भी कोरोना मरीज नही मिले, एक्टिव केस घटकर हुए 165 ,जानिए खबर
अब तक 330391 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7407 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 23 नवम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344123 आज कुल 08 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 15 मरीज ठीक हुए वही 08 नये मरीज मिले |
पूर्व प्रधानाचार्य गोविंदी जोशी को कई गणमान्य लोगो ने दी श्रद्धांजलि
काशीपुर | विधि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट की स्वर्गीय माता पूर्व प्रधानाचार्य गोविंदी जोशी का पीपल पानी कार्यक्रम सोमवार को उनके निवास कुंडेश्वरी में संपन्न हुआ उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी आज मोबाइल से वार्ता कर और शोक संदेश भेजकर अपनी श्रद्धांजलि दी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक प्रमोद तोमर बड़ौदा बैंक स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधकों के अतिरिक्त जिले के अनेक अधिवक्ताओं व राजनीतिक दलों के अनेक नेताओं ने कुंडेश्वरी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी पूरे उत्तराखंड के…
देहरादून : गैर इरादतन हत्या के मामले में मां और बेटा दोषी करार
देहरादून। गैर इरादतन हत्या के एक मामले में स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने मां और बेटे को दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोनों को अतिरिक्त सजा काटनी होगी। शासकीय अधिवक्ता भरत सिंह नेगी ने बताया कि 28 मई 2017 में मोहनी रोड स्थित मकान मालिक साहब सिंह कैंतूरा के दो किरायेदारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद किरायेदार कमला देवी ने दूसरे किरायेदार सीता देवी और उनके नाबालिग बेटे राजेश के खिलाफ डालनवाला…





























