Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



मुख्यमंत्री धामी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अंहिसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Read More

उत्तराखंड : हिमस्खलन की चपेट में पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता

देहरादून । उत्तराखंड में नौसेना का एक दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। घटना माउंट त्रिशूल में हुई है। नौसेना का यह दल यहां आरोहण के लिए गया था। पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये माउंट त्रिशूल के आरोहण के दौरान हिमस्खलन आने से यह हादसा हुआ। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से राहत-बचाव टीम कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि नौसेना का 20 सदस्यीय दल करीब 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के…

Read More

उत्तराखंड : राज्य विधानसभा ने समूह क और ख श्रेणी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरू

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए पहली बार सीधे दरवाजे से भर्ती की जाएगी। इसके लिए विधानसभा ने समूह क और ख श्रेणी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 अक्तूबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने खाली पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की। जिसमें प्रतिवेदक के तीन, अपर निजी सचिव के पांच, समीक्षा अधिकारी का एक पद, समीक्षा अधिकारी (लेखाकार) दो पद, सहायक समीक्षा अधिकारी एक पद, व्यवस्थापक के दो, लेखाकार के एक, सहायक लेखाकार के…

Read More

भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी समाजसेविका रमा गोयल

देहरादून । विख्यात समाजसेविका डॉ रमा गोयल ने आज भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और संदेशों को जन जन तक पहुंचाने एवम् इनके अनुरूप राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्यरत है। वर्तमान में यह भारत के 19 प्रांतों में कार्य कर रही है। डॉ रमा गोयल समाजसेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड में एक जाना माना नाम है। विशेष रूप से दिव्यांगो एवम् हिंसा से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास, किशोर बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य की देखभाल एवम् महिला…

Read More

उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 343550, अब एक्टिव केस 162, जानिए खबर

  अब तक 329893 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7395 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 1अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343550 आज कुल 13 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक मौत हुई है | आज जहाँ 17 मरीज ठीक हुए वही 13 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट

Read More

उत्तराखण्ड के टाईगर रिजर्व, नेशनल पार्क,चिड़ियाघर, नेचर पार्क में 18 साल तक के बच्चों हेतु निःशुल्क प्रवेश , जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मालसी डियर पार्क स्थित देहरादून-जू में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वन्य जीव सप्ताह का शुभारम्भ किया। देश भर के 18 साल तक के बच्चों हेतु निःशुल्क प्रवेश इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड के टाईगर रिजर्व, नेशनल पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य, कन्जर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेचर पार्क में देश भर के 18 साल तक के बच्चों हेतु निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा, इससे देश के छात्रों एवं युवाओं को पर्यटन से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये युवा प्रदेश के पर्यटन एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने…

Read More

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को आखिरी ओवर में उतरने वाला धाकङ बल्लेबाज बताया, जानिए खबर

वीर चंद्र सिंह गढवाली जी की पुण्यतिथि पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए देहरादून | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व अन्य महानुभावों की उपस्थिति में  वीर चंद्र सिंह गढवाली जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए।…

Read More

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को सीएम धामी ने पुण्यतिथि पर किया याद

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। वे साहस की प्रतिमूर्ति थे, तथा अपने मजबूत इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के…

Read More

काम की बात : बीएड प्रवेश परीक्षा को आनलाइन पंजीकरण 2 से

  टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाही थौल ने बीएड प्रवेश परीक्षा (2021-23) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 2 अक्टूबर 2021 से शुरू किये जायेंगे। यह जानकारी देते हुये कुलपति डा पीपी ध्यानी ने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों, निजी स्ववित्तपोषित संस्थानों के बीएड द्विवर्षीय सत्र 2021-23 में शासकीय व प्रबन्धकीय कोटे की सीटों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 14 नवंबर को आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर रहेगी। प्रवेश परीक्षा शुल्क 28 अक्टूबर तक जमा किया जायेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता, आवेदन शुल्क, आरक्षण संस्थानों…

Read More

देहरादून : सहस्त्रधारा रोड पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

देहरादून । प्रेमनगर क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि 36 घंटे के भीतर देहरादून में एक और मर्डर हो गया। सहस्त्रधारा के शेरा गांव में नदी से युवक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्‍या का लग रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस मामले में हर स्तर पर छानबीन में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा रोड स्थित गांव शेरा में नदी से 20 साल के युवक का शव मिला। बताया जा रहा है…

Read More