बन्द सड़कों को खोलने के लिये युद्धस्तर पर किया जाय कार्य : सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों मे तेजी लाये जाने के दिये निर्देश देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर सांय तक मुख्यमंत्री आवास में सभी जिलाधिकारियों एवं आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा राहत कार्यों, कोविड-19 वेक्सिनेशन, डेंगू एवं मलेरिया से बचाव आदि के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा राहत कार्यों में तेजी लायी जाय, बन्द सड़को को खोलने के लिये आवश्यक उपकरणों एवं मानव संसाधन की व्यवस्था कर युद्धस्तर पर दिन रात कार्य किया जाय। उन्होंने निर्देश…
सियासत : हरक सिंह ने हरीश रावत से हाथ जोड़कर मांगी माफी
देहरादून । उत्तराखंड में हरक सिंह रावत और हरीश रावत की जुबानी जंग पर आखिरकार पूर्ण विराम लग गया है। हरक सिंह रावत ने खुद हरीश रावत से माफी मांग कर पिछले कई दिनों से चल रही इस लड़ाई को समाप्त करने के संकेत दे दिए हैं, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस में आने के लिए उनकी तरफ से यह माफी नहीं मांगी जा रही है। बल्कि हरीश रावत की उम्र और बड़े भाई होने के नाते वह उन्हें यह सम्मान दे रहे हैं। प्रदेश में हरीश रावत और हरक सिंह रावत की आपसी तकरार अब…
दुःखद : लापता 7 ट्रैकर्स की मौत, तीन शव लाए गये हर्षिल
उत्तरकाशी । हर्षिल-छितकुल के लखमा पास पर बर्फबारी के दौरान लापता 11 ट्रैकर्स में से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। आज तीन शवों को हर्षिल लाया गया। हर्षिल की बिहार रेजीमेंट सेना सहित एसडीआरएफ लगातार वायु सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चला रही है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, आज सुबह एक गाइड देवेंद्र को जिंदा रेस्क्यू किया गया और वायु सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे हर्षिल पहुंचाया गया। देवेंद्र पुरोला उत्तरकाशी के ही रहने वाले हैं। वहीं, बीते दिन रेस्क्यू किए गए पश्चिम बंगाल निवासी 31 वर्षीय ट्रैकर मिथुन दारी…
सराहनीय : सीएम ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य में अक्तूबर माह में आयी प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने माह अक्टूबर का वेतन जमा करने के लिए अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
जरा हटके : रैंप पर माडल्स ने बिखेरे जलवे
देहरादून । फोटूले की ओर एशियन डिजाइन कूटयोर वीक के दौरान मार्डल्स ने रैंप पर जलवे बिखेंरे। प्रिंस चौक स्थित होटल स्टार वूड में आयोजित शो की शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व विशिष्ट अतिथि सुर कोकिला सोनिया आंनद रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री सुबोध उनियान ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। इस तरह के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा का सराहने का मौका मिलता है। सुर कोकिला सोनिया आंनद रावत ने कहा कि एक साथ इतने सारे फैशन डिजाइनर के डिजाइन देखने का मौका मिला। जो वाकई…
उत्तराखंड : प्रदेश के 9 जिलो में कोरोना के केवल 26 एक्टिव केस, जानिए खबर
अब तक 330099 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7398 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 21 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343799 आज कुल 12 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 14 मरीज ठीक हुए वही 12 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
सीएम धामी के निर्देश पर आग से झुलसे मरीजो को हेली एंबुलेंस से देहरादून अस्पताल में किया गया भर्ती
देहरादून | आज मुख्यमंत्री आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण व आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए चमोली व पौङी जिलों के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जान रहे थे। अस्पताल में मैठाणा गांव के 6 मरीज भर्ती थे जो गैस सिलेण्डर फटने के कारण बुरी तरह झुलस गए थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि 30 प्रतिशत से अधिक बर्न मरीजों को तत्काल हेली एंबुलेंस से आज ही कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून भेजा जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला अस्पताल…
सीएम धामी ने दी विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की 391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी.आर.आई.एफ. (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण हेतु 68 करोड़ 86 लाख रूपये, ‘‘गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग’’ का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु 58 करोड़ 6 लाख रूपये, जनपद अल्मोड़ा में ‘‘धारी डोबा गिरेछीना मोटर मार्ग’’ का सुदृढ़ीकरण हेतु 15 करोड़ 45 लाख रूपये, सुवाखोली-अलमस-भवान-नगुण मोटर मार्ग का डी.बी.एम./बी.सी. द्वारा पक्कीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 55 करोड़ 35 लाख रूपये, जनपद पिथौरागढ़ में…
उत्तराखंड : पी.एम. स्वनिधि योजनान्तर्गत 17 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पी.एम. स्वनिधि योजनान्तर्गत पंजीकृत सभी लाभार्थियों को रू. 2000 प्रतिमाह की दर से 05 माह तक आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु प्रथम किस्त के रूप में 17 करोड़ रूपये की स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
चमोली : आपदा प्रभावित डुंग्री गांव पहुँचे सीएम धामी, लोगो का जाना हाल
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री…





























