महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूती दी जाएगी : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को और मजबूती दी जाएगी। समूहों को उनके उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि मांग आधारित उत्पादन किया जाए। कोशिश की जाएगी कि समूहों का टाईअप बड़ी कम्पनियों से हो। मुख्यमंत्री, सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनका फीडबैक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इन्हें और अधिक मजबूती दी जाएगी। इन समूहों को क्या समस्याएं…
देहरादून : चार साल से फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून । मसूरी मे हुए गैंगरेप व हत्या के मामले में पिछले चार सालों से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप व हत्या की इस वारदात में नौ लोग शामिल थे जिनमें से छह लोगों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेन्द्र रावत ने बताया कि 2017 को धर्मदास पुत्र नागदा निवासी पुरोला उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली मसूरी में सूचना देकर बताया गया था कि उनकी पुत्री विजय का…
उत्तराखण्ड के किसानों के खाते में 176.46 करोड़ की राशि हस्तांतरित, जानिए खबर
देहरादून/नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9,75,46,378 किसान परिवारों के खातों में 1,95,09,27,56,000 रूपए सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किये। इनमें उत्तराखण्ड के 8.82 लाख किसानों के खाते में 176.46 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की गई है। टिहरी के मशरूम उत्पादक सुशांत उनियाल से की बात प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थी किसानों से भी बात की और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने उत्तराखण्ड के टिहरी जिले के चंबा विकासखण्ड के सुशांत उनियाल से भी बात की। सुशांत, डिंगरी मशरूम…
उत्तराखंड : 11 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
देहरादून | धामी सरकार ने इस बार 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले का लिस्ट किया जारी , देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : सीएम धामी ने छात्रों से किया वर्चुवली संवाद
जब सीएम हो साथ तो बन जाए हर बात’’ कार्यक्रम का आयोजन देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में ‘‘जब सीएम हो साथ तो बन जाए हर बात’’ कार्यक्रम के तहत जनपद उधमसिंह नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों से वर्चुवली संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनसे जीवन में सफलता के लिए अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवाशक्ति देश की ताकत है। युवा समय का बेहतर सदुपयोग कर जीवन में सफलता के सोपान प्राप्त कर सकते हैं। बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता है, इसलिये…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 12 दिनों बाद कोरोना से एक की मौत, जानिए खबर
अब तक 328569 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7368 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 9 अगस्त 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 342423 , आज कुल 31 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : बेघर लोगो के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग, देहरादून में आवास विहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षयपात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा झुग्गी झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों में जाकर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक कोविड टीकाकरण के लिए लगातार कैंप…
अजब गजब : बिना टीका लगे मोबाइल पर आया टीका लगने का मैसेज
हरिद्वार । खानपुर में एक युवक ने सीएमओ को पत्र भेजकर बिना कोविड टीका लगवाए ही मोबाइल पर वैक्सीनेशन कराने का मैसेज आने की शिकायत की है। उसका कहना है कि टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी डाउनलोड हो गया। भोगपुर गांव निवासी मोहित कुमार ने हरिद्वार सीएमओ को पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। शनिवार सुबह स्लॉट बुक किया तो बालावाली में कोविड टीकाकरण कराने के लिए दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक का समय दिया गया। जब वह बालावाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंचे तो पता चला कि वहां टीकाकरण केंद्र…
देहरादून : तीज महोत्सव में शिवमय हुआ माहौल
तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं प्रेस क्लब ने आयोजित किया संयुक्त कार्यक्रम देहरादून । तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिज़नेस एसोसिएशन एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तीज कार्यक्रम में शिव पार्वती के विभिन्न स्वरूपों के नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रेस क्लब में चल रही दो दिवसीय प्रदर्शनी का भी आज समापन हो गया। सभी उद्यमियों को मौके पर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं आप प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द मौजूद रहे। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का कार्यक्रम की आयोजक तेजस्वनी की निदेशक प्रिया गुलाटी एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष…
सहस्त्रधारा क्षेत्र मे ’मैड’ व ’फील गुड’ संस्था ने चलाया पौधारोपण अभियान
देहरादून । देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) और फील गुड संस्था द्वारा सहस्त्रधारा क्षेत्र मे द्रोण वाटिका के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग करते हुए वृक्षारोपण अभियान को पूर्ण किया गया। मैड संस्था के लगभग 15 सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 20 पौधे इस क्षेत्र मे रोपित किये। मैड संस्था विगत 10 वर्षों से रिस्पना एवं बिंदाल नदियों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है और वृक्षारोपण इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैड संस्था की मुख्य मांग रही है कि राष्ट्रीय जलविज्ञान…





























