दिव्यांगजनों को सहानुभूति नही बल्कि सहयोग की आवश्यकता : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगजनों ने राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की है। दिव्यांगजनों को सहानुभूति नही अपितु सहयोग की आवश्यकता है। हमारा यह कर्तव्य है कि हम उन्हें यह अनुभव कराएं कि वे भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि दिव्यांगजनों के हितों एवं उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस हेतु 04 प्रतिशत आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों की सुविधा हेतु…
देहरादून : राजधानी की शूटिंग रेंजस प्रशिक्षणार्थियोें से होने लगी गुलजार
देहरादून। कोविड के खौफ के बीच युवाओं में इंनडोर खेल का क्रेज बढ़ा है। इसी में एक अंतराष्ट्रीय खेल है शूटिंग, जिसमें इन दिनों युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। एक बार पुनः राजधानी की शूटिंग रेंजस प्रशिक्षणार्थियोें से गुलजार होने लगी है। शूटिंग रेंज को लोगों की बहुत माँग के बाद पुनः आरम्भ : मयंक मारवाह राजधानी डालनवाला स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ शूटिंग एंड स्पोर्टस के कोच मयंक मारवाह ने कहा कि हमने कोविड को ध्यान में रखते हुए अपनी शूटिंग रेंज को लोगों की बहुत डिमांड के बाद पुनः आरम्भ कर दिया है। सतर्कता बरतते हुुए…
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या हुई 75 हजार से अधिक, जानिए खबर
अब तक 68838 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1251 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 02 दिसम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 75784 आज कुल 516 नए मामले मिले , वही 68838 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1251 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 13 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 194, हरिद्वार में 68, पौड़ी में 20, नैनीताल में 67, पिथौरागढ़ में 26, अल्मोड़ा में 33, उधमसिंहनगर में 47 कोरोना के नए मामले मिले है…
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को, जानिए खबर
देहरादून । सचिव व सिविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों में समनिय मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जाने हेतु 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं 21 दिसम्बर को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने का लक्ष्य है। उन्होने बताया कि 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में फौजदारी वाद, दीवानी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवाद, 138 एनआई एक्टवाद आदि…
शर्मनाक : दृष्टिबाधित युवती के साथ दुष्कर्म
देहरादून । देहरादून की शहीद भगत सिंह कालोनी में एक दृष्टिबाधित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित किराएदार ही युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिससे वो गर्भवती हो गई। शिकायत करने पर आरोपित ने जान से मारने की भी धमकी दी। दरअसल, पीड़िता की बहन जो दिल्ली में रहती है की ओर से डीआइजी अरुण मोहन जोशी को भेजे ईमेल का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खुद भी दृष्टिबाधित है। उसकी बहन अल्प दृष्टि बाधित है…
बारातियों को सड़क पर डांस करना पड़ा भारी, एक की मौत
हल्द्वानी । रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास शादी समारोह में सड़क पर डांस करना बारातियों को भारी पड़ गया। शादी के जश्न में डूबे बारातियों को तेज गति से जा रहे पिकअप वाहन ने रौंद डाला। दुर्घटना में 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शादी मातम में बदल गई। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड गन्ना सेंटर के भंडारी पेट्रोल पंप…
प्रशासन ने क्यों रुकवाई यह शादी, जानिए खबर
बेरीनाग । क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की शादियों को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। दो दिन के भीतर दो शादी प्रशासन ने रुकवाई हैं। नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि राईआगर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग की शादी 10 दिसंबर को होनी थी। नाबालिग के परिजनों ने बारात की पूरी तैयारी भी कर ली थी। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की के घर गई। प्रशासन की टीम ने आधार कार्ड और अन्य शैक्षिक अभिलेखों के अनुसार पर जन्मतिथि कम होने की बात कहकर शादी स्थगित करने को…
रोटरी क्लब देहरादून ने बांटे कंबल एवं सैनेटाइजर
देहरादून । रोटरी क्लब देहरादून ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार को 50 कंबल एवं 50 सेनेटाइजर की शीशियां प्रदान कर सेवा का कार्य किया। प्रातः रोटरी क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन नगमा फारूख ने गुरुद्वारा साहिब पुहंच कर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को 50 कंबल एवं 50 सेनेटेजर की शीशियां प्रदान की, उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सिख कौम हमेशा समाज की बढ़ चढ़ कर सेवा करती है, चाहे वो जरूरत मंदों को गुरु का लंगर बाँटने का कार्य हो या विपदा के समय पीड़ितों को सहयोग देने की बात हो सबसे पहले आगे होते है स…
सीएम त्रिवेंद्र ने सौंपा दायित्व, जानिए खबर
कैबिनेट मंत्री स्तर एवं राज्य मंत्री स्तर का पद किया प्रदान देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न महानुभावों को दायित्व सौपें गये हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन रावत ने बताया कि शेर सिंह गड़िया, पूर्व विधायक कपकोट(जिला बागेश्वर) को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा विनय रोहिला, ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इसके साथ ही अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड, संजय सहगल, हरिद्वार को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार…
उत्तराखंड : 2030 तक सतत विकास….
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में यू.एन.डी.पी तथा एवं सेंटर फाॅर पब्लिक पाॅलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस, नियोजन विभाग के सहयोग से तैयार सस्टनेबल डेवलपमेंट गोल (एस.डी.जी) मोनिटरिंग हेतु तैयार डैश बोर्ड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2030 तक सतत विकास का जो लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए और तेजी से प्रयासों की आवश्यकता है। इस दिशा में कुछ क्षेत्रों में अच्छा कार्य हुआ है। राज्य में कुपोषण से मुक्ति के लिए चलाये गये अभियान, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना, जल संचय, संरक्षण तथा नदियों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में भी अनेक प्रयास…






























