Breaking News:

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026



उत्तराखंड : अब पहाड से लेकर मैदान तक गड्ढामुक्त मिलेंगी सड़के

  देहरादून । सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुददा है। त्रिवेन्द्र सरकार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों को चैड़ा और गड्ढा मुक्त करके उसकी राइडिंग क्वालिटी में सुधार लाया जाए। इसी कड़ी में केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है, जिससे प्रदेशभर में कुल 1400 किमी लम्बी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर उन पर ब्लैक टॉपिंग की जानी है। फौरीतौर पर यह काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने आगामी 31 मार्च से पहले इस…

Read More

शिफन कोट मामला : 80 आवासहीन परिवारों के लिए हंस फाउंडेशन बनाएगा आवास

देहरादून । मसूरी विधायक गणेष जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक जोशी ने माताश्री मंगला से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए सहयोग का अनुरोध किया। विधायक जोशी बताया कि मसूरी के शिफन कोट से स्थानान्तरित किये गये आवासहीन 80 परिवारों के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा आवास बनाये जाने का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में विधायक जोशी द्वारा सम्बन्धित विभाग को भूमि सर्वेक्षण एवं आवास मानचित्र बनाने के लिए कहा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, हंस फाउंडेशन द्वारा जल्द ही मसूरी के लिए एक एम्बुलेंस दी…

Read More

राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन: खिलौने साथ बचपन तक, जवानी बस रवानी तक ……

डा. कुमार विश्वास, कविता तिवारी, राजीव राज, रमेश मुस्कान और तेजनारायण शर्मा ‘बेचैन’ ने अपनी कविताओं से समां बांधा   देहरादून | स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जनता दर्शन हाॅल, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन’ में कवि डा. कुमार विश्वास, कविता तिवारी, राजीव राज, रमेश मुस्कान और तेजनारायण शर्मा ‘बेचैन’ ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सीमित संख्या में आमंत्रित किए गए लोगों के बीच राष्ट्र, संस्कृति, सेना की वीरता, मातृ शक्ति सहित विभिन्न विषयों पर काव्य प्रस्तुतियां की गईं। डा. कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में कवि…

Read More

राज्य में जल्द अस्तित्व में आयेगा “युवा आयोग” : सीएम त्रिवेंद्र

युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानन्द की जयंती देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती के अवसर पर आयोजित युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के कई युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आ जायेगा। इसके लिए बजट का प्राविधान हो चुका है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने एक ध्येय वाक्य दिया ‘‘उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो ’’। विवेकानन्द जी भारतीय संस्कृति के संवाहक…

Read More

उत्तराखंड 12 जनवरी : आज फिर प्रदेश में दो सौ से कम कोरोना मरीज मिले, 11 की हुई मौत

अब तक 88472 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1589 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 93961, आज कुल 184 नए मामले मिले , वही 88472 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1589 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 11 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 89, नैनीताल में 43, हरिद्वार में 18, कोरोना के नए मामले मिले है |

Read More

देशभर में टीकाकरण अभियान के सफल आयोजन पर हुई चर्चा

नई दिल्ली/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आयोजित हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रतिभाग किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 16 जनवरी को कोविड-19 से बचाव के लिये देश भर में टीका करण अभियान के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स तथा 02 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को यह वैक्सीन दी जायेगी। केन्द्र सरकार के स्तर पर वैक्सीन क्रय कर राज्यों को निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। इसके बाद 50 वर्ष से उपर के लोगों को…

Read More

शाहिद को समिति का सचिव एवं मोबीन को बनाया गया कोषाध्यक्ष, जानिए खबर

हल्द्वानी | जन समस्या निवारण सेवा समिति गफूर बस्ती वार्ड नं0-24 हल्द्वानी जिला नैनीताल की एक बैठक समिति की कार्यकारिणी के विस्तार के संबंध में इंद्रानगर स्थित कार्यालय में आहूत की गई। इस अवसर पर जन समस्या निवारण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी की संस्तुती पर शाहिद को समिति का सचिव एवं मो0 मोबीन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है इस अवसर पर समिति कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मो0 जुनैद को समिति विधि सलाहकार, मो0 अशफाक को इंद्रानगर वार्ड नं0-32 का अध्यक्ष , मो0 निशात को मीडिया प्रभारी एवं मो0 उवैश गफ्फारी को सह मीडिया…

Read More

यूपीईएस की टीम ने जीता 7वें शहीद मेमोरियल टूर्नामेंट का खिताब , जानिए खबर

यूपीईएस ने शहीद लांस नायक प्रदीप रावत के परिवार का किया सम्मान किया देहरादून 11 जनवरी, 2021  भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों की आर्थिक सहायता करने के लिये यूपीईएस द्वारा आयोजित वार्षिक शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट के 7वें संस्करण का आज समापन हुआ। 17 दिसंबर, 2020 को शुरू हुआ टूर्नामेन्ट चौथी गढ़वाल राइफल्स के लांस नायक प्रदीप रावत को याद करने और उनके परिवार को सहयोग देने लिये आयोजित किया गया था, जिन्होंने साल 2018 में उरी में देश के लिये लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया था। वे गढ़वाल जिले की चंबा…

Read More

हर्षल फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण के लिए कर रहा सफल प्रयासः बंसल

  राष्ट्रीय समाज रत्न अवार्ड से विभूतियां सम्मानित देहरादून। हर्षल बाजार की ओर से आयोजित दून हस्तशिल्प बाजार के दूसरे दिन आज सभी महिला उद्यमियों में खासा उत्साह रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय समाज रत्न अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें 54 लोगों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल मौजूद थे। बतौर विशिष्ट अतिथि विनय बंसल, आचार्य सुशांत राज, संस्था के संरक्षक राजेश टंडन व कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर सुनील उनियाल गामा ने की। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सचिव रमा गोयल ने शाॅल…

Read More

उत्तराखंड 11 जनवरी : प्रदेश में बहुत समय बाद दो सौ से कम कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर

अब तक 88196 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1578 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 11 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 93777, आज कुल 156 नए मामले मिले , वही 88196 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1578 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 05 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 56 , नैनीताल में 44, हरिद्वार में 15, उधमसिंहनगर में 13 कोरोना के नए मामले मिले है |

Read More