Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



चुनाव 2022 : अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंडी महिलाओं को संदेश

 

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कल उत्तराखंड के युवाओं को संदेश देने के बाद आज उत्तराखंड की महिलाओं के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को नमस्कार बोलते हुए कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है, और सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है। घर को महिलाएं ही चलाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आपके घर की हर 18 साल से ऊपर की महिला को उसके बैंक अकाउंट में हर महीने हजार रुपए डाले जाएंगे ताकि आपको छोटे – छोटे खर्चों के लिए किसी के सामने मुंह नहीं देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से यह लाभ होगा कि महिलाओं को किसी से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे। हमारी सरकार बनी तो आपकी बिजली भी फ्री करेंगे। बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। उनकी शिक्षा फ्री करेंगे। आपके परिवार का अच्छा और मुफ्त इलाज करेंगे। ये सब मिलाकर पांच साल में हर परिवार को कम-से-कम सीधे-सीधे दस लाख रुपए का फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज तक कांग्रेस ने उत्तराखंड में दस साल राज किया। बीजेपी ने भी दस साल राज किया। दस साल कम नहीं होते। एक बार और अगर इन पार्टियों को वोट दोगे, तो ये कुछ नया नहीं करने वाले। सबकुछ वैसे पुराने ढर्रे पर चलता रहेगा। इस बार एक नई पार्टी को ट्राई करके देखिए। नई पार्टी, नए चेहरे, नई सोच, नए आइडियाज। हमने दिल्ली में इतना अच्छा काम किया। एक मौका मिलेगा तो उत्तराखंड में भी करेंगे। उत्तराखंड में पहली बार एक ईमानदार सरकार बनाएंगे। पांच साल में हम इतना काम करेंगे कि आप बाकी सारी पार्टियों को भूल जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर, आम आदमी पार्टी की सरकार बनाइए।

Leave A Comment