Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



कांग्रेस-बीजेपी के सपोर्टर से अरविंद केजरीवाल की अपील, जानिए खबर

 

देहरादून/हरिद्वार। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने हरिद्वार दौरे के दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने अपील करते हुए  कहा कि जो कांग्रेस के वोटर और सपोर्टर हैं और जो बीजेपी के वोटर और सपोर्टर है मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि ,आप जिस पार्टी में हैं उसी में रहे हम आपको अपनी पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में आने के लिए नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आपसे सिर्फ एक विनती है उत्तराखंड की खातिर एक बार आम आदमी पार्टी को वोट दें। सिर्फ एक बार उत्तराखंड के भविष्य के लिए झाड़ू का बटन दबाएं। कांग्रेस के वोटरर्स ने 10 साल कांग्रेस को वोट दिया ,लेकिन इन 10 सालों में आपको क्या मिला। क्या कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए कुछ किया ,क्या कांग्रेस ने आपके लिए कुछ किया, क्या कांग्रेस नेें आपके परिवार के लिए कुछ किया, आपके बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य का क्या हुआ। अगर नहीं किया तो कांग्रेस को वोट देने से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि 10 साल वोट देने के बाद भी अगर 5 साल आप कांग्रेस को वोट दोगे तो भी कोई लाभ नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नई पार्टी है जिसकी सोच नई है और चेहरे नए हैं ,नए मुख्यमंत्री चेहरा है और हमने दिल्ली में काम करके दिखाया है । हमारे पास उत्तराखंड के विकास के लिए कई आइडिया हैं ,हम हर गांव की बात करते हैं जिसमें कांग्रेस बीजेपी दोनों का लाभ होगा। हर किसी कार्यकर्ता के परिवार को इलाज मिलेगा, शिक्षा मिलेगी। हमारी गारंटी में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के कार्यकर्ता भी शामिल है ,क्योंकि वह आम आदमी है। उन्होंने कहा कि यही अपील  कांग्रेस के बाद मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं से करना चाहता हूं कि ,10 साल देने के बाद बीजेपी ने आप लोगों के लिए क्या किया। भाजपा ने 3 मुख्यमंत्री बदलने का काम किया। उन्होंने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया । ना अच्छे स्कूल बनाए, ना अच्छे अस्पताल बनाए। वह 5 साल बाद भी ऐसे ही रहेंगे। हम उत्तराखंड के लिए पूरा एजेंडा लेकर आए हैं कि, हम किस तरीके से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने दोहराया उत्तराखंड की तरक्की की खातिर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के वोटर और सपोर्टर भी आम आदमी पार्टी को वोट दें ,ताकि उत्तराखंड में विकास दोगुनी गति से हो सके। दोनों ही सरकारों ने 21 सालों में 72000 करोड़ों का कर्जा प्रदेश पर चढ़ाया है इसकी जवाबदेही उनसे लेनी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी आपको यकीन दिलाती है कि पुराना कर्जा खत्म करने के साथ सरकार को प्रॉफिट में ले जाएंगे।

Leave A Comment