Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



देहरादून : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समारोह में हुए शामिल

देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा डिस्पेंसरी रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल मे अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत , नैनीताल हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रश्मि त्यागी रावत संगठन के चेयरमैन सचिन जैन संरक्षक सुनील अग्रवाल रहे , कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन एवं सारिका चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन जैन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश की आत्मा को अगर जगाना है, उसे समझना है तो हमें अपनी मातृभाषा को अधिक से अधिक फैलाना होगा उसका प्रचार-प्रसार करना होगा: त्रिवेंद्र इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने वक्तव्य में कहा की किसी भी देश का उज्‍जवल भविष्य वहां के शिक्षकों के हाथ में होता है, वे युवाओं को सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और देश की आर्थिक, सामाजिक, नैतिक विकास और भविष्‍य निर्माण की नींव डालते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सोसायटी या देश के बेहतर भविष्‍य का निर्माण उस देश के शिक्षकों के जिम्‍मे रहता है। वे उस देश के नागरिक को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने का रास्‍ता दिखाने का काम करते हैं। साथ ही उन्‍हें सही और गलत को परखने का तरीका भी बताते हैं। इस तरह इंसान की पहली गुरु उसकी मां कही जाती है, जबकि शिक्षक उसे सांसारिक बोध कराने यानी जीवन में आगे बढ़ने का सही मार्गदर्शन करता तो। शिक्षक के इसी महत्‍व को देखते हुए हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन से ही अच्छी शिक्षा का वातावरण बनता है। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए शिक्षकों का समर्पण भाव अत्यंत आवश्यक। उन्होंने कहा कि शिक्षक भाग्य विधाता होता है। शिक्षकों को चुनौतियों से जूझने के लिए तत्पर रहना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी का अच्छा निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि हम ज्ञान के लिए अंग्रेजी तो अवश्य पड़ रहे हैं, लेकिन देश की आत्मा को अगर जगाना है, उसे समझना है तो हमें अपनी मातृभाषा को अधिक से अधिक फैलाना होगा, उसका प्रचार-प्रसार करना होगा। पूर्व सीएम ने कहा कि भाषा अपने साथ संस्कृति को लेकर आती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे और इससे हमारी मातृभाषा को एक नई पहचान मिलेगी। शिक्षा नीति के चलते इंजीनिररिंग और मेडिकल जैसी उच्च स्तरीय पढ़ाई भी हमारी मातृभाषा में होने लगेगी। इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संगठन के चेयरमैन सचिन जैन मधु जैन के मार्गदर्शन में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं सभी संस्था के लोग इसमें अपना पूर्ण योगदान देते हुए कार्य कर रहे हैं मैं संगठन के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं कि वह इसी तरह संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

शिक्षक दिवस पर यह हुए सम्मानित 

प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार कौशिक जी, एमसी गौतम, पवन बिष्ट, विनीता, सुनीता तिवारी, कमलेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, दीपमाला भट्ट, एस कंबोज, आशा धीमान, राखी धीमान, मीनाक्षी, दीप्ति शर्मा ,हरीश छिब्बर, डीएस कोतवाल, अजय अंथ्वाल, वी एस राणा, कुणाल कुमार, अनिल कुमार, कविता सकलानी, सविता सुयाल, राधा जोशी, कविंद्र गॉड, संपत्ति देवी, जगदंबा प्रसाद, रीना, ममता, साधना आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार तिवारी गीता वर्मा जितेंद्र दंडोना एसपी सिंह घनश्याम वर्मा हरिओम ओमी विशंभर नाथ बजाज पूनम मसीह, संगीता खन्ना अमित अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment