Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के हक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए खबर

 

देहरादून /आगरा | दिव्यांग क्रिकेट टीम को संचालित एवं संपूर्ण भारत के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कार्य करने वाली भारत की सबसे बड़ी संस्था दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की द्वितीय एनुअल जनरल मीटिंग 2022 आगरा के होटल अमर में संपन्न हुई। इस मीटिंग में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय संस्थाओं के 28 राज्यों के पदाधिकारी तथा सम्पूर्ण भारतवर्ष से आए डीसीसीबीआई के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग के अंतर्गत दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर प्रशिक्षण हेतु क्रिकेट एकेडमी एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का निर्णय लिया गया। व्हीलचेयर क्रिकेट विश्व कप आयोजन का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया है, इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद ने बताया दिव्यांगजन क्रिकेट को व्यवस्थित रूप से संचालन करने के लिए नॉर्थ इंडिया की जिम्मेदारी लखनऊ के नफीस सिद्दीकी, साउथ इंडिया की जिम्मेदारी हैदराबाद के श्रीधर रायला, वेस्टर्न इंडिया की जिम्मेदारी पिछले 38 वर्षों से महाराष्ट्र का भार संभालने वाले उत्तम मिश्रा और ईस्ट इंडिया की ज़िम्मेदारी भिलाई के मोहम्मद सलीम को दी गई है। इसके अतिरिक्त इन चार भागों को संभालने के लिए जम्मू के शाम सिंह लांगेह को हेड ऑफ ज़ोनल कमिटी चुना गया है। सलेक्शन कमेटी में योगेश शिंदे, नागेंद्र सिंह, यादविंदर सिंह खेड़ा और मुख्य संरक्षक आशीष श्रीवास्तव को रखा गया है। तकनीकी कमेटी में गणेश शाह, रमेश सरतपे, श्रीधर रायला, समीर चौहान और बृजेश द्विवेदी को रखा गया है। लीगल कमेटी में इक्रांत शर्मा, विनीत कुमार पांडे, मिस दिव्या और इस्लाम अहमद को रखा गया है। मीडिया कमेटी में मुकेश सिन्हा, मोहन द्विवेदी, प्रकाश कुमार, अमरेंद्र कुमार, राहुल मेहता और रामलाल मेघवाल को जिम्मेदारियां दी गई है। इसके अतिरिक्त दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अधिकारियों के रूप में मुकेश कंचन को पुनः अध्यक्ष, हारून रशीद को जनरल सेक्रेटरी, सीईओ के रूप में ग़ज़ल खान को, दुर्गेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, गरिमा सिंह ठाकुराई को ज्वाइंट सेक्रेट्री चुना गया है। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की कोर कमेटी में चेयरमैन के रूप में इकरांत शर्मा, जॉइंट चेयरमैन दर्शन तुषार भट्ट, व्हीलचेयर यूनिट के चेयरमैन सर्वेश तिवारी, जॉइंट चेयरमैन मुकेश सिन्हा, महिला दिव्यांग क्रिकेट की अध्यक्ष के रूप में जयपुर की कंचन शर्मा, ज्वाइंट चेयरपर्सन श्वेता शर्मा, व्हीलचेयर क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ऑपरेशन गुजरात के जितेंद्र जोशी, रमेश सरतपे और हरीश कुमार चौधरी को जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में स्थान दिया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में सुवरो जॉर्डर, टिक्का सिंह, नीतीश मिश्रा को चुना गया है।

Leave A Comment