गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल
Posted by Pehchanexpress Admin on Thursday, February 19, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | सिलेक्शन ट्रायल्स के बाद आई बी एफ एफ ने की लिस्ट जारी।जिसमें उत्तराखंड के दो खिलाड़ी शामिल हैं।चयन प्रक्रिया केरल के कोच्चि में 15 से 18 फरवरी तक रखी गई थी।जिसमें कुल 18 खिलाड़ियों को बुलाया गया था और उनमें से 6 पूर्णतः दृष्टि दिव्यांग खिलाड़ी ही मुख्य लिस्ट में अपना स्थान बना पाए।दो दृष्टिवान गोलकीपरों को भी शामिल किया गया है।टीम 2026 के अप्रैल माह में जापान के ओसाका शहर में एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप डिवीजन 1 खेलने जाएगी।फिलहाल चेनी खिलाड़ियों को एक सप्ताह का आराम देकर अपने अपने राज्य भेजा है और फिर कोच्चि में ही कोचिंग कैंप लगेगा।सोवेंद्र इन में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी है।2015 से लगातार भर्ती टीम का हिस्सा है और वर्तमान में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम का कप्तान भी है।उनके डिफेंस को देखते हुए उन्हें “वाल ऑफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम” कहा जाता था।वहीं साहिल अपने स्किल्स और बॉल कंट्रोल के लिए जाना है।साहिल को टीम में “छोटा जादूगर” के नाम से जाना जाता है।सोवेंद्र भंडारी इस वक्त अपने कोच नरेश सिंह नयाल के साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में ट्रेनिंग कर रह है।जबकि साहिल सी डी एस में कोच सुजीत पी एस के संग ट्रेनिंग कर रहा है।दोनों खिलाड़ियों से टीम और कोच को काफी उम्मीदें हैं।इससे पहले भी दोनों ने भारतीय टीम के लिए अलग अलग टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है।