Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



हाकी खिलाड़ी प्रीति के माता पिता दिहाड़ी-मजदूरी कर चला रहे परिवार

 

कालूपुर | भारतीय जूनियर महिला हाकी टीम की डिफेंडर प्रीति के घर में उसके माता-पिता की दिहाड़ी-मजदूरी के रुपयों से चूल्हा जलता है। प्रीति ने जब वर्ष 2012 में हाकी खेलना शुरू किया तो उसके माता-पिता के पास उसे भरपूर डाइट खिलाने तक के रुपये नहीं थे। प्रीति के पिता शमशेर और मां सुदेश निर्माण स्थलों पर दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं लेकिन आज उनकी बेटी हाकी से देश का मान बढ़ा रही है। आज प्रीति जूनियर टीम की शान है। कालूपुर चुंगी के पास एक कमरे के मकान में रहने वाले प्रीति के पिता शमशेर ने बताया कि आज से 10 साल पहले अपनी सहेलियों को हाकी खेलते देख प्रीति ने भी उनसे कोचिग दिलाने का आग्रह किया था लेकिन गरीबी के आगे वे इतने साम‌र्थ्यवान नहीं थे कि बेटी को खिलाड़ी वाली डाइट तक दे पाते। उनके पास उसे हाकी स्टिक, ड्रेस दिलाने तक के रुपये नहीं थे। वे रोजाना चाय बनाने के लिए आधा किलो दूध लेते थे। उनके सामने दुविधा थी कि उस दूध में से चाय बनाएं या बेटी की जरूरतें पूरी करें लेकिन उन्होंने द्रोणाचार्य अवार्डी कोच प्रीतम सिवाच के पास 25 दिसंबर, 2002 को जन्मी बेटी को हाकी सीखने के लिए भेजना शुरू किया। 10 साल की मेहनत के बाद आज प्रीति भारतीय जूनियर टीम का चमकता सितारा हैं। वह दक्षिण अफ्रीका में महिला जूनियर हाकी विश्व कप में खेल रही हैं। प्रीति के पिता की गरीबी और बदहाली देखकर प्रीतम सिवाच ने कभी उनसे कोचिग फीस नहीं ली। उल्टा खेल के बाद प्रीति को दूध और केले की व्यवस्था की ताकि उसकी डाइट में कमी न रहे। इसके अलावा प्रीतम ने दूसरे जिलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में जाने-आने और खाने के लिए लिए प्रीति की आर्थिक मदद की। अब आठ माह पहले ही रेलवे ने प्रीति को नौकरी दी है। शमशेर ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने एक कमरे का टूटा-फूटा मकान बनाया है। इसी मकान में आज भी उनकी पत्नी सुदेश, बेटा विक्रम, बेटी प्रीति रहते हैं। इसी कमरे में प्रीति के विभिन्न प्रतियोगिता में जीते हुए 30-32 मेडल रखे हैं। जगह नहीं होने के कारण इन्हें एक बक्से में रखा गया है। प्रीति का भाई बिजली मैकेनिक का काम सीख रहा है। बेटे के आगे नहीं बढ़ पाने के बाद शमशेर ने बेटी को बेटे की तरह आगे बढ़ाने का फैसला लिया था और पिता के उस फैसले को सही साबित भी किया। भारतीय महिला हाकी टीम की स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा और भारतीय पुरुष टीम के सदस्य सुमित कुमार के परिवार भी बेहद गरीब थे लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर परिवार की गरीबी दूर करने के साथ ही तिरंगे का मान भी बढ़ाया है। अब प्रीति भी इन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही हैं। प्रीति का परिवार बेहद गरीब है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं लेकिन वह प्रतिभा की धनी हैं। अपनी मेहनत के बल पर आज वह जूनियर महिला हाकी टीम में खेल रही हैं। वह जूनियर टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। उसका भविष्य सुनहरा है। वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल दिखाएगी |

Leave A Comment