Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



IND vs WI : भारत ने वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराया, जानिए ख़बर

नई दिल्ली | टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने मंगलवार को गयाना में खेले गए मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इससे पहले आउटफील्ड गीली होने की वजह से मैच देर से शुरू हुआ। भारतीय कप्तान विराट ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। विंडीज टीम ने कायरन पोलार्ड (58) की फिफ्टी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (59 रन) और ऋषभ पंत (नाबाद 65 रन, 42 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में धोनी के विकल्प के रूप में देखे जा रहे ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर विजयी छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मुकाबले में केवल 4 रन देकर 3 विकेट लेने वाले पेसर दीपक चाहर मैन ऑफ द मैच रहे। चाहर ने इस मैच में कुल 3 ओवर फेंके थे। अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित करने वाले क्रुणाल पंड्या मैन ऑफ द सीरीज रहे।उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने दूसरा मैच जीतते ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ विदेश में 8 साल बाद सीरीज जीतने की उपलब्धि हासिल की थी। पिछली बार भारत ने 2011 में वेस्ट इंडीज में 1-0 से सीरीज जीती थी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 8 में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज को 5 मैचों में जीत मिली है।

Leave A Comment