Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जियो-बीपी ने लॉन्च किया नया डीजल, अब गाड़ी मालिको की होगी बचत

 

देहरादून। जियो-बीपी ने एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला एक नया डीजल मार्किट में लॉन्च किया है। यह डीजल देश भर के जियो-बीपी पेट्रोल पंप्स पर उपलब्ध होगा। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे 1 रु प्रति लीटर सस्ता बेचा जाएगा। हाई परफॉर्मेंस वाले इस नए डीजल के लिए कंपनी कोई भी अतिरिक्त लागत नहीं लेगी। एडिटिवाइज्ड डीजल से ट्रकों की माइलेज बेहतर होगी और 4.3ः तक ईंधन की बचत होगी। इस वजह से प्रत्येक ट्रक पर चालकों को 1.1 लाख रुपये तक की वार्षिक बचत होने की संभावना है। एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला यह डीजल, ट्रक के इंजन में गंदगी को जमने नहीं देता। कंपनी का दावा है कि यह इंजन में जमी गंदगी को भी लगातार साफ करता रहता है। इससे इंजन की ताकत बनी रहती है और ट्रक बिना किसी रुकावट के लंबी दूरी तय करते हैं। एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला यह डीजल खासतौर पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए बनाया गया है। इससे ट्रक ड्राइवरों का जोखिम तो कम होगा ही, ट्रक बेड़े के मालिकों को भी आर्थिक लाभ होगा।
जियो-बीपी के सीईओ, हरीश सी मेहता ने कहा, “हमारे लिए हर ग्राहक महत्वपूर्ण है। ट्रक ड्राइवरों की परिचालन लागत को कम करने में ईंधन के प्रभाव को हम समझते हैं। ईंधन के प्रदर्शन और इंजन के रखरखाव के बारे में उनकी चिंताओं को कम करने के लिए, जियो-बीपी वर्षों से काम कर रहा है। यह एडिटिव युक्त हाई परफॉर्मेंस वाला डीजल, विशेष रूप से भारतीय सड़को पर चलने वाले भारतीय वाहनों के लिए और भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है।” ट्रक इंजन के महत्वपूर्ण पुर्जों पर और विशेष रूप से ईंधन इंजेक्टरों पर गंदगी जम जाती है। आधुनिक ट्रकों के इंजेक्शन सिस्टम में इंजेक्टरों के छिद्र बेहद छोटे आकार के होते है और उन पर जल्द गंदगी जमने की संभावना बनी रहती है। इससे ट्रक इंजन की क्षमता प्रभावित होती है और ईंधन की खपत भी बढ़ती है। इंजन पर असर होगा तो जाहिर है रख-रखाव की लागत में भी बढ़ोतरी होगी। एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ जियो-बीपी का नया डीजल भारतीय वाहनों और ड्राइविंग परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है ताकी इंजन को हानिकारक गंदगी से बचाया जा सकें।

Leave A Comment