Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



जरा हटके : ग्राम प्रधान पर 7 साल बाद मुकदमा दर्ज

 

हरिद्वार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घटना 14 फरवरी 2017 की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि आरोपित प्रधान का घर उसके पड़ोस में है। बताया गया है कि 14 फरवरी 2017 को जब उसके पिता दूध लेकर घर के बाहर गए थे तथा वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपित प्रधान वहां आया और चाकू की नोक पर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता के अनुसार इसके बाद उसका निकाह हो गया। उसका पति उसके साथ घर में ही रहने लगा। लेकिनए इस दौरान भी आरोपित उसे ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण करता रहा। वह अभी तक सबकुछ चुपचाप सहती आ रही थी। लेकिनए अब उसके सब्र का बांध टूट जाने पर उसने पति को मामले की जानकारी दी। पुलिस के इस मामले में कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। आरोपित वर्तमान में ग्राम प्रधान है। वहीं आरोपी ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि भूमि विवाद में दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave A Comment