Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जरा हटके : जान पर खेलकर गदेरा पार करने को मजबूर ग्रामीण

 

उत्तरकाशी। सरबडियार पट्टी के आठ गांवों के ग्रामीणों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार बारिश के कारण सरबडियार पट्टी को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण पैदल मार्ग पर गाड़ गदेरों से होकर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। इसके साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी गांव के बुर्जुग, बीमार, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हो रही है। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए करीब आठ घंटे का समय लग रहा है। बीते कुछ दिनों से सरबडियार पट्टी के आठ गांवों के ग्रामीणों के लिए बारिश आफत बनी हुई है। इन आठ गांवों के लिए सड़क और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को तहसील परिसर समेत अन्य जगहों पर आने जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन सरबडियार सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से वहां पर फंसे कृष्ण सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, सोबन सिंह आदि ने बताया कि वह बच्चों समेत पौराणिक मेले के लिए गांव में गए थे। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वह आठ घंटे तक फंसे रहे। इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कहा कि लगातार बारिश के कारण सरबडियार के आठ गांवों के पैदल रास्ते भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। इससे आठ गांव के ग्रामीण गाड़ गदेरों से होकर तहसील परिसर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कतें गांव में बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को हो रही है। जिन्हें कंडी-डंडी से हॉस्पिटल तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि कई बार शासन प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से बताया गया है, लेकिन कोई भी सुनने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने जल्द ही सड़क और पैदल मार्ग को दुरुस्त ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave A Comment