Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 : ड्रग के खिलाफ़ दौड़े खिलाड़ी

थ्रिल जोन द्वारा हुआ आयोजित

काठगोदाम / हल्द्वानी | काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 का 8 अक्टूबर 2023, रविवार को सुबह 6 बजे श्री राम मैरिज हॉल गौलापार काठगोदाम, में शुरु की गयी। इस संस्करण की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ मैराथन की दौड़ रखा गया था , जिसमे लगभग 400 पुरुष और महिला प्रतिभागी इस संस्करण में भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैराथन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर पीसी कुशवाहा, संस्थापक-थ्रिल जोन ने कहा ” एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना जरूरी है। मुझे खुशी है कि प्रतिभागियों ने काठगोदाम में आज आयोजित हुई काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 में बाद चढ़ कर उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस वर्ष दून मानसून दौड़ की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें रखा गया। जो कि लोगों को जागरूक करेगी उन्हें अपने जीवन में कोई भी ड्रग नहीं लेनी चाहिए। और दूसरों को भी इस बात के लिए जागरूक करेंगे कि वे ड्रग का उपयोग न करें और स्वस्थ जीवन जियें। पूरे भारत में पिछले 8 वर्षों में थ्रिल जोन का यह 102वां आयोजन हो रहा है। “इस मैराथन में खिलाड़ियों ने 21 किमी (समयबद्ध दौड़), 10 किमी (समयबद्ध दौड़) और 5 किमी (गैर-समयबद्ध दौड़) वर्गों में भाग लिया।

21 किमी की दौड़ के विजेता यह रहे …

18 से 30 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष रनजीत सिंह बिष्ट और महिला में गरिमा शर्मा विजेता रहे। 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष सतीश शर्मा और महिला में आयुषी कनवाल विजेता रहे। 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष अजय कुमार और महिला में अनुज कुटियालविजेता रहे। 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष कैलाश मेहरा महिला में नीमा बिष्ट विजेता रहे। 61+ वर्ष आयु वर्ग में शिवेन्द्र सिंह बिष्ट विजेता रहे।

10 किमी दौड़ के विजेता

18 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में हिफ़जान खान और महिला वर्ग में आसीमा राणा विजेता रहे। 19 से 30 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में पवन विजेता रहे। 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में आशीष पाण्डे और महिला वर्ग में बबिता विजेता रहे। 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में नंदन सिंह और महिला वर्ग में शिवकर विजेता रहे। 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में शेखर त्रिपाठी और महिला वर्ग में मुन्नी जोशी विजेता रहे। 61+ वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में जावेन्दर सिंह बिष्ट विजेता रहे काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 के ट्रैवल पार्टनर – A2Z ट्रेवल्स, हाइड्रेशन पार्टनर – टाटा कॉपर, उपहार और जलपान भागीदार – बॉन और सपोर्ट पार्टनर – पंजाबी रनर्स, कुमाऊं फिटनेस ग्रुप रहे।

Leave A Comment