Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



केंद्र के सहयोग से आगे बढ़ रहे उत्तराखंड के विकास में सीएम धामी को श्रेयः राजनाथ

धामी समय पर सटीक निर्णय लेने वाले डायनेमिक नेता

देहरादन। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम प्रबुद्ध जन सम्मेलन मंे मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड विकास की दिशा मे लगातार आगे बढ़ रहा है और केंद्र के सहयोग के साथ प्रो एक्टिव सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी इसका श्रेय जाता है। उन्होंने धामी को बेहतर निर्णय लेने वाला डायनेमिक व्यक्तित्व वाला नेता बताया और कहा कि वह परस्थितियों के अनुसार सटीक और उचित निर्णय लेते रहे हैं और उन्होंने यह साबित भी किया है। राजधानी के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑटो टोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों एवं नेतृत्व के कारण आज भारत का कद दुनिया में बड़ा है उन्होंने कहा आज जब वैश्विक मंच पर भारत किसी विषय पर खड़ा होता है तो दुनिया आंख और कान खोल कर देखती और सुनती है यह देख कर प्रत्येक भारतवासी का सीना चैड़ा हो जाता है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को रिजल्ट बताने वाले आज शिकार करते हैं कि हम आने वाले दिनों में दुनिया की 3 अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचने लायक बन गए हैं आज देश 7.2 विकास दर के साथ 3.5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बन गई है जब मोदी जी ने डिजिटल ट्रांजैक्शन की बात कही तो शुरुआत में किसी को भरोसा नहीं हुआ लेकिन आज दिल्ली से भेजा हुआ ₹6000 की काशी किसानों के जेब में शत प्रतिशत पहुंचती है और इसी तरह देश की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह पहुंच रहा है। प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो आज 2014-15 के ₹86000 के मुकाबले 2022-23 में दोगुनी होकर ₹172000 हो गई है। विपक्ष देश में महंगाई का भ्रम फैला रहा है लेकिन हकीकत यह है की भारत के मौजूदा 4.2ः महंगाई दर के मुकाबले अमेरिका यूरोप समेत लगभग पूरे विश्व में यह दर बहुत अधिक है।
कोविड-19 महामारी के समय दुनिया ने देख लिया कि एक भी वैक्सीन का उत्पादन नहीं करने वाले भारत ने रिकॉर्ड वैक्सीन बनाकर, न केवल अपने लोगों की जान बचाई बल्कि दुनिया के 100 से अधिक देशों को वैक्सीन का निर्यात भी किया । रक्षा क्षेत्र की बात करें तो हमारी सरकार ने सेना और सैनिकों के आधुनिकरण मजबूती के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं यही वजह है कि कोई भी दुश्मन देश हमारी सीमाओं की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। रक्षा उपकरण उत्पादन के क्षेत्र में हमने भारत में बनाओ, भारतीय हाथों से बनवाओ और पूरी दुनिया के लिए बनाओ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
देशभर में हो रही यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट की चर्चा पर बोलते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा बेवजह विपक्ष इस मुद्दे पर हवा खड़ा कर रहा है जबकि संविधान में इस कानून को लाने के लिए पूर्व से ही नियमों के दायरे में छूट दी हुई है । हम कतई नहीं चाहते, कानून व्यवस्था को लेकर देशवासियों को हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि धर्मों के मुताबिक बांटा जाए । उन्होंने कहा हमारा मानना है राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज को बदलने के लिए भी होनी चाहिए।

Leave A Comment