Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



खिलाड़ी सरिता : साइकिल खरीदने के लिए पैसे नहीं, लेकिन जज्बा पदकों से भरा हुआ

लोहरदगा | लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित करचा टोली निवासी साइकिलिंग खिलाड़ी सरिता कुमारी साइकिलिंग में अद्भुत प्रतिभा दिखा चुकी हैं | जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मेडल जीत देश के लिए ओलंपिक खेलने की योजना बनाकर आगे भी बढ़ रही हैं | लेकिन, गरीबी के कारण महंगी साइकिल खरीद नहीं पा रही हैं जिससे वो काफी परेशान हैं | सरिता लोहरदगा जिला प्रशासन से मिलकर एक रेसिंग साइकिल की मांग कर चुकी हैं | सरिता ने राज्य सरकार से भी ओलंपिक की तैयारी करने के लिए साइकिल की मांग की ताकि वो ओलंपिक मेडल जीत देश और राज्य का नाम रोशन कर सके | लेकिन अब तक इन्हें सरकारी स्तर से साइकिल मुहैया नहीं करवाई गई है | सरिता के माता-पिता सनिया उरांव और सातो उरांव मजदूरी के काम करते हैं | विपरीत परिस्थिति के बावजूद सरिता ने जूनियर साइकिलिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों का अंबार लगा दिया, लेकिन आज भी जिले के अधिकारी और न जनप्रतिनिधि उनको पुरस्कृत तो दूर सम्मानित भी नहीं कर पाए. सरिता कुमारी ने एथलेटिक्स से अपनी शुरुआत की थी लेकिन साइकिलिंग की ट्रायल में जाने के बाद उनकी दुनिया ही बदल गई | इसके बाद देखते ही देखते जिला से राज्य और राज्य से देश के लिए खेलने का गौरव प्राप्त किया | राष्ट्रीय स्तर पर 2022 में गुवाहाटी में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल के साथ बेस्ट राइडर का खिताब जीता, वर्ष 2023 में रांची में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 गोल्ड जीत कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया |वर्ष 2024 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में 1 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता | इसी वर्ष 2024 में चीन में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 500 मीटर साइकिलिंग रेस में पदक से वंचित रहीं, लेकिन मात्र 36.6 सेकंड में रेस पूरा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया |

Leave A Comment