Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



लक्ष्य प्राप्ति कठिन परिश्रम से संभव : वैष्णवी लोहनी

देहरादून (अंकित तिवारी) | उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सहेजने और प्रचारित करने में प्रदेश की बेटियाँ लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में, साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो. के.एल. तलवाड़ ने उत्तराखंड की उभरती हुई माॅडल, वैष्णवी लोहनी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. तलवाड़ ने कहा, “उत्तराखंड की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वैष्णवी ने माॅडलिंग के माध्यम से न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और विरासत को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”वैष्णवी लोहनी, जो अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं, का मानना है कि “कठिन परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाता है।” उनके अनुसार, यह केवल व्यक्तिगत सफलता की ओर नहीं बढ़ने का रास्ता है, बल्कि यह उत्तराखंडी परिधान, आभूषण, व्यंजन और पारंपरिक कलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें नए पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास भी है। विगत वर्ष, वैष्णवी और उनकी बहन सांम्भवी लोहनी को कुमाऊँ की पारंपरिक आनुष्ठानिक ऐपण कला के शानदार प्रदर्शन पर भी साईं सृजन पटल द्वारा सम्मानित किया गया था। साईं सृजन पटल, अपनी मासिक पत्रिका के माध्यम से, उत्तराखंड के कलाकारों और विशेष रूप से युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। इसके साथ ही, पटल का उद्देश्य न केवल कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वालों को सम्मानित करना है, बल्कि इसे एक प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना है ताकि नए कलाकारों को प्रोत्साहन मिले। पत्रिका के उप संपादक, अंकित तिवारी ने बताया कि 31 जुलाई को साईं सृजन पटल पत्रिका के प्रकाशन को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर बारहवां अंक एक विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, सह संपादक अमन तलवाड़ ने बताया कि 9 अगस्त को साईं सृजन पटल का प्रथम स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा, और इस दौरान पटल से जुड़े लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उन कलाकारों, लेखकों, और संस्कृति के संरक्षकों के लिए एक सराहना है जो समाज की धारा को आगे बढ़ा रहे हैं और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रख रहे हैं।

 

 

Leave A Comment