Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



मानव सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, डॉ. अनिल वर्मा सम्मानित

 

देहरादून। देहरादून में मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित तथा उत्तराखण्ड ग्रुप रियल स्टेट डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह शिविर यूथ रेड क्रॉस और आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 52 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे डॉ. अनिल वर्मा, जिन्हें 155 बार रक्तदान करने के लिए “मानव सेवा समिति अवॉर्ड-2025” से सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए समिति ने उन्हें “रक्तदाता शिरोमणि” की उपाधि भी प्रदान की।
शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथियों में फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं यूथ रेड क्रॉस के प्रतिनिधि डॉ. अनिल वर्मा, एड्स कंट्रोल के संयुक्त निदेशक अनिल सती, आईएमए ब्लड बैंक के डॉ. मनीष कुमार, पीआरओ ज्योति छेत्री, मानव सेवा समिति अध्यक्ष महेश खंकरियाल, उत्तराखंड ग्रुप रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक चक्रधर खंकरियाल और समाजसेवी साहिब सिंह भंडारी शामिल रहे।डॉ. अनिल वर्मा ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान समाज सेवा का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। यह न केवल जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि रक्तदाता को भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।” उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से हृदय रोग और कैंसर की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा, “मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।” डॉ. वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने के लिए समिति के अध्यक्ष महेश खंकरियाल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के सफल आयोजन में पंकज शर्मा, भूपेंद्र मेहरा, पूनम डोभाल, भूपेंद्र चौहान, आयुष खंकरियाल, पीयूष खंकरियाल, सुदर्शन रावत, नरेश पोखरियाल, विमल भट्ट, प्रकाश बिष्ट, मदन पंवार और पंकज सिंह ने एवं शिविर संचालन में आई एम ए ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० मनीष कुमार, शिवम् गुप्ता, फरमान खान, तथा आनंदी शर्मा ने विशेष सहयोग किया स संचालन महेश खंकरियाल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चक्रधर खंकरियाल ने किया। इस प्रेरणादायक आयोजन ने समाज को रक्तदान के महत्व और मानव सेवा की भावना से अवगत कराया।

Leave A Comment