Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



नही रहे नेता जी, मुलायम का मास्टर जी से मुख्यमंत्री तक का सफर

mulayam

 

गुरुग्राम | यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती थे और आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। मुलायम के निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे।
साल 1967 में उत्तर प्रदेश की जसवंतनगर विधानसभा से पहली बार चुनाव जीतने वाले मुलायम सिंह यादव साल 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने | इसके बाद 1993 में वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने | समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के स्वघोषित उत्तराधिकारी मुलायम सिंह यादव का जन्म 1939 में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक छोटे से गांव सैफई में हुआ | जवानी के दिनों में पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह सियासत में आने से पहले शिक्षक हुआ करते थे | उन्होंने 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर सबसे कम उम्र में विधायक बनकर दमदार तरीके से अपने सियासी करियर का आगाज किया | उसके बाद उनके राजनीतिक सफर में उतार-चढ़ाव तो आए लेकिन राजनेता के रूप में उनका कद लगातार बढ़ता गया | साल 1989 के विधानसभा चुनाव में जनता दल की जीत के बाद चौधरी अजीत सिंह का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित हो चुका था, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने ऐसा दांव चला कि अजित सीएम बनने का सपना संजोते रह गए और खुद मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के सीएम बन बैठे | फिर सूबे में उन्होंने ऐसी सियासी जड़ें जमाईं कि वो तीन बार सीएम रहे | इतना ही नहीं उनके बेटे अखिलेश यादव भी बाद में मुख्यमंत्री बने |

Leave A Comment