Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



नंदा राजजात पर डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का विमोचन

nanda-devi-raj-jat-docuemntry-release

श्रीनगर गढ़वाल| सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों से सुसज्जित डाक्युमेन्ट्री फिल्म ‘‘नन्दा ध्याणै बिदै’’ का विमोचन गढ़वाल श्रीनगर में एक समारोह में किया गया। डाक्यूमेंन्टी का विमोचन सुप्रसिद्व रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने किया।‘नन्दा ध्याणै बिदै’ हिमालयन फिल्मस की एक नयी प्रस्तुति है। इस डाक्युमेन्ट्री फिल्म में नरेन्द्र सिंह नेगी ने नन्दा राजजात पर सात नये जागर गीत गाये हैं। प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी डाॅ. नन्दकिशोर हटवाल के संकलन से लिये गये ये गीत मां नन्दा के मायके से ससुराल तक की यात्रा का मार्मिक विवरण प्रस्तुत करते हैं। युवा फिल्मकार गोविन्द नेगी, चन्द्रशेखर चैहान व हरीश भट्ट ने नन्दा देवी राजजात 2014 का नौटी से होमकुण्ड तक की सम्पूर्ण यात्रा का फिल्मांकन किया है।‘नन्दा ध्याणै बिदै’ का आॅडियो पिछले वर्ष नवम्बर को बाजार में आया और संस्कृतिप्रेमियों और संगीत प्रेमियों ने इसे खूब सराहा। विमोचन समारोह में रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक संचार माध्यमों के साथ ही आज इंटरनेट के जरिये सोशल मीडिया माध्यमों से भी इस तरह के प्रयासों को आम लोगों तक पहुंचाने के प्रयास होने चाहिए।नन्दा राजजात उत्तराखण्ड की एक अनोखी सांस्कृतिक एवं सामाजिक यात्रा है। नन्दा देवी की वार्षिक यात्रायें भी होती हैं। आज के समय में इन यात्राओं को पर्यटन से भी जोडे़ जाने की आवश्यकता है। लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हमारा प्रयास मां नन्दा के समस्त जागर गीतों का डिजिटल डाक्युमेन्टेशन करने का है। इस डाक्युमेन्ट्री फिल्म में नन्दा के विदाई गीत हैं। डाॅ. नन्दकिशोर हटवाल जी के संकलन से हम विषय वार नन्दा के जागर गीत को संस्कृतिप्रेमियों के बीच में लाएंगे।वर्ष 2000 में नरेन्द्र सिंह नेगी का राजजात के दो आॅडियो कैसेट्स बाजार में आये। ‘नन्दा ध्याणै बिदै’ नेगी द्वारा नन्दा देवी के जागर गीतों पर दूसरी प्रस्तुति है। लगभग 15 वर्ष पूर्व आये आॅडियो कैसेट्स को संगीत प्रेमियों ने सराहा और अपने चाहने वालों के लगातार आग्रह पर लोकगायक नेगी ने इस डाक्युमेन्ट्री फिल्म में नये नन्दा जागर गीत गाये हैं।हिमालयन फिल्मस के मोहन लखेड़ा ने इस अवसर पर कहा कि नन्दा राजजात के गीतों का डिजिटल डाक्युमेन्टेशन कम्पनी की एक प्रमुखता में है। इसी कड़ी में हम नन्दा देवी राजजात पर बनी पुरानी फिल्मों/फोटो का भी संग्रह कर रहे हैं। हमें आशा है कि यह डाक्युमेन्ट्री फिल्म के द्वारा हमारी युवा पीढ़ी इस एतिहासिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व साहसिक यात्रा को समझने का जरिया बनेगी।गणेश कुखशाल ‘गणी’ ने समारोह का संचालन किया। इस मौके पर हरीश भट्ट, चन्द्रशेखर चैहान, गोविन्द नेगी, पवन ममगई आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment