नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य से हुए रूबरू, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Friday, November 29, 2024 · Leave a Comment

भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट्स का राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय भ्रमण
देहरादून | 26 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम में 400 से अधिक कैडेट्स ने NHO का किया भ्रमण, 29 नवम्बर 2024, शुक्रवार को देहरादून में नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य को समर्पित नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। 4 दिसंबर को उस दिन के रूप में चुना गया था जब 1971 में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था।विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून में नौसेना सप्ताह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा है। राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (एनएचओ), देहरादून में आयोजित किये जा रहे नौसेना सप्ताह-2024 समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के कैडेटों का एनएचओ भ्रमण का कार्यक्रम 26 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया। इस दौरान IMA के 400 से अधिक कैडेट्स ने NHO का भ्रमण किया। विभिन्न अनुभागों के निर्देशित भ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यालय के परिचालन कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट्स द्वारा प्राप्त की गयी।