Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



जज्बा : पति‍ के धोखे ने बनाया IAS अध‍िकारी

गुजरात | हम में से ज्‍यादातर लोग ये सोचते हैं कि शादी हमारी जिन्‍दगी को परिपूर्ण बनाती है | जब तक शादी नहीं हुई थी, तब तक कोमल का भी ये ही मानना था | कोमल की शादी एक एनआरआई से हुई, जो शादी के 15 दिनों बाद ही उन्‍हें छोड़कर चला गया | इसके बाद कोमल ने यूपीएससी की तैयारी की और पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद उसमें सफल रहीं | आज हम आपको कोमल गणात्रा के सफलता की कहानी बता रहे हैं, जो रक्षा मंत्रलालय में एडमिनिस्‍ट्रेट‍िव ऑफिसर की हैसियत से काम कर रही हैं | कोमल ने यूपीएससी की तैयारी के ल‍िये ना तो इंटरनेट की मदद ली और ही कोई कोच‍िंग की | यहां तक क‍ि ज‍िस गांव में वह रहती थीं, वहां अंग्रेजी अखबार भी नहीं म‍िलते थे | शादी के 15 द‍िनों बाद ही पति ने उन्‍हें छोड़ द‍िया था | ऊपर से समाज का दबाव भी था क‍ि पति को तलाक देकर दूसरी शादी लो | ऐसे व‍िपरीत हालात में उन्‍होंने यूपीएससी की परीक्षा कैसे पास की आप जरूर जानें | कोमल की पढ़ाई गुजरात में हुई | उनकी बचपन की शिक्षा भी गुजराती भाषा में ही हुई |:कोमल कहती हैं कि मातृ भाषा में पढ़ाई करने का उन्‍हें गर्व है और उनकी सफलता में मातृभाषा का गहरा रोल रहा है. उन्‍होंने अपनी पूरी यूपीएससी परीक्षा गुजराती मीडियम में दी और जिस साल कोमल ने यूपीएससी क्‍ल‍ियर किया, उस साल वह गुजराती लिटरेचर की टॉपर थीं. शादी से पहले ही कोमल ने गुजरात पब्‍ल‍िक सर्व‍िस कमिशन का मेन्‍स क्‍ल‍ियर कर लिया था | लेकिन उनके पति नहीं चाहते थे कि वह इंटरव्‍यू दें | उनके पति एनआरआई थे और न्‍यूजीलैंड में रहते थे | कोमल ने हालात के साथ समझौता कर लिया और अपने प्‍यार की खातिर इंटरव्‍यू में शाम‍िल नहीं हुईं | लेकिन शादी के महज 15 दिनों बाद ही उनका पति उन्‍हें छोड़ कर न्‍यूजीलैंड चला गया | वहां जाकर, कोमल से उसने कभी कोई संपर्क नहीं किया | कुछ द‍िनों तक पति का इंतजार करने के बाद कोमल को ये बात समझ आ गया था क‍ि किसी इंसान के पीछे भागना, आपकी जिन्‍दगी का मकसद नहीं हो सकता |वह अब अंदर से और मजबूत हो गई थीं | कोमल के अनुसार हर इंसान किसी खास उद्देश्‍य के लिये बना होता है | बस उसे अपनी क्षमता को पहचानना है | थ्‍योरिटिकल जानकारी नहीं | वह आपकी व्‍यवहारिक जानकारी को जांचती है | लेकिन तैयारी के दौरान अपना धैर्य बनाए रखना जरूरी है| तैयारी के वो पांच साल कोमल के सबसे ज्‍यादा संघर्ष वाले थे | लेकिन कोमल कहती हैं कि जीवन में जब भी मुश्‍किल दौर आते हैं , वह आपको आगे ले जाने के लिये ही आते हैं | आपका संघर्ष कभी आपको पीछे नहीं ले जाता. बल्‍क‍ि वह आपको हमेशा आगे ही ले जाता है |

Leave A Comment