Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



पहचान : अखबार बेचने वाले की बेटी बनी आईएएस

पानीपत (हरियाणा) | जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया और कई लोगों की मिसाल बन चुकी हरियाणा की बेटी शिवजीत भारती। जो अब आईएएस अफसर बन गई हैं। बता दें कि हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिसमें कुल 48 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इन्हीं में से एक हैं अखबार बेचने वाले गुरनाम सैनी की बेटी भारती, जिन्होंने अपने साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। शिवजीत भारती अपने परिवार के साथ हरियाणा के जैसिंहपुरा गांव में रहती हैं। जहां पिता सुबह सूरज की पहले किरण के साथ लोगों के घरों में अखबार बाटने चले जाते हैं। तो भारती की मां शारदा सैनी आंगनबाड़ी में नौकरी करती हैं। भारती के घर की माली हालत इतनी भी अच्छी नहीं थी कि वह किसी बड़ी कोचिंग में जाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकें। लेकिन उनको यकीन था कि वह अगर एग्जाम देंगी तो उनका चयन इसमें हो जाएगा। बस फिर क्या था उन्होंने घर पर रहकर तैयारी शुरू की और पहली ही बार में हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा को पास कर लिया। भारती अपना खर्च चलाने और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें खरीदने के लिए अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। भारती की छोटी बहन पोस्‍ट ग्रेजुएशन कर रही है। जबकि उनका एक छोटा भाई दिव्यांग है। ऐसे हालत में रहकर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बता दें कि भारती ने साल 2015 में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से मैथ्‍स ऑनर्स से पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया है।

Leave A Comment