Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



पहचान : पहाड़ की बेटी बनी मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स

 

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में “मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स 2025” का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने राज्य बल्कि पूरे भारत का नाम गर्व से ऊँचा किया है। नेहा की जीत को और भी खास बनाता है उनका अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरा जुड़ाव। प्रतियोगिता के हेरिटेज राउंड में उन्होंने गर्व से पारंपरिक पहाड़ी पोशाक पहनकर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। गहनों और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी नेहा जब मंच पर उतरीं, तो उन्होंने न केवल सौंदर्य का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।“मैं भले ही अब अमेरिका में रहती हूँ, लेकिन मेरा दिल आज भी उत्तराखंड के लिए धड़कता है,” नेहा ने कहा। “पारंपरिक परिधान पहनना मेरे लिए सिर्फ फैशन नहीं था यह मेरी जड़ों, मेरी संस्कृति और मेरे पहाड़ों को समर्पित है जो मेरी विरासत और स्वाभिमान है। अब नेहा इस खिताब के साथ अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित मंच  मिसेज यूएसए यूनिवर्स में भाग लेंगी, जहाँ वे भारत व टेक्सास का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी यह यात्रा केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता की नहीं, बल्कि स्वयं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी पहचान को गर्व से दुनिया के सामने लाने की कहानी है। नेहा उन सभी पहाड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखती हैं। “मैं चाहती हूं कि दुनिया जाने कि मैं कहां से आती हूं। हम पहाड़ी लोग मजबूत होते हैं, सरल होते हैं, और हमारे दिल बहुत बड़े होते हैं,” नेहा ने कहा। “यह ताज सिर्फ मेरा नहीं है कृ यह हर उस लड़की का है जो पहाड़ों से आती है और दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती है।” अब अमेरिका में बसने के बाद, नेहा इस मंच का उपयोग उत्तराखंड की संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए करना चाहती हैं। देवभूमि देहरादून की इस बेटी ने अमेरिका में ताज जीतकर यह साबित कर दिया है कि जब इरादे मजबूत हों और संस्कार साथ हों, तो कोई भी सपना दूर नहीं होता।

Leave A Comment