Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



खुद ब खुद कांग्रेस की मदद कर रहे लोग: राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड की जनता इस बार कांग्रेस को अपने आशीर्वाद से राजतिलक की तैयारी कर चुकी है। यह पहला मौका है जब लोग खुद ब खुद कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। यह पूरे चुनाव अभियान के दौरान दिखा है। ये कहना है उत्तराखंड काँग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव महर्षि का।

मीडिया को दिये अपने बयान में राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी को लोगों के दर पर अंतिम समय तक दरयाफ्त करते देखा गया है। इसके विपरीत कांग्रेस के उम्मीदवारों को जनता खुद समर्थन दे रही है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में यह बात साफ दिखी है कि कांग्रेस का राजतिलक करने के लिए ठीक उसी तरह लोग जुटे जिस तरह लंका गमन से पूर्व सेतु निर्माण में गिलहरी तक अपने शरीर पर रेत लाकर सेतु के ऊपर झाड़ कर अपना योगदान दे रही थी कि कल उसे यह न कहा जाए कि सौ योजन समुद्र पर सेतु बनाने में उसका कोई योगदान नहीं है।

उन्होंने कहा कि चार धाम चार काम के ध्येय वाक्य के साथ लोगों के सामने गई कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता ने भरपूर स्नेह दिया है। प्रदेश के अबाल वृद्ध, नर नारी सब परिवर्तन के भागीदार बनने के लिए पहली बार नजर आए हैं। इस दृष्टि से यह चुनाव कई संदर्भों में अलग है। एक ओर अभिमानी भाजपा का धन बल है, दूसरी ओर जन बल के साथ कांग्रेस है। रामायण का वह प्रसंग सहज ही स्मरण हो आता है जब राम नाम लिखे पत्थर तैरने लगते हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह तुलसीदास ने वर्णन किया है-
जिस पर कृपा करें राम, वे पत्थर भी तिर जाते हैं, बाधाओं के सारे पत्थर राम हटा देते हैं।

उन्होंने कहा कि कमोबेश पूरे प्रदेश में यह दृश्य सर्वथा देखा जा रहा है। सन्साधनो के सीमित होने के बावजूद कांग्रेस पहली बार चुनाव अभियान थम जाने के बाद आश्वत है कि जनता उसे उसे प्रदेश की बागडोर सौपने जा रही है। यह विश्वास यूँ ही नहीं है बल्कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के बाद पहली बार लोग उसे विजयश्री से नवाजने के लिए तत्पर दिखें हैं।

काँग्रेस नेता राजीव महर्षि ने कहा कि राजनीतिक प्रबंधन के अपने पूरे अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूँ कि भाजपा ने राज्य की जनता को जिस तरह निराश किया और कांग्रेस की पिछली सरकार के लोक कल्याण के कार्यों को रोक कर सत्ता का जो तांडव किया, उससे लोगों को उम्मीद की किरण कांग्रेस में ही दिखती है। ऊपर से महगांई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता को राहत की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के काले कालखंड में लोगों ने जो लाचारी झेली, कुम्भ में जिस तरह भ्रष्टाचार हुआ, स्वरोजगार के नाम पर जो तमाशा हुआ, वह किसी से छिपा है क्या? सीएम स्वरोजगार योजना का जो ढोल भाजपा सरकार ने पीटा, उसकी पोल अब खुल रही है कि सीएम पोर्टल पर लाखों लोगों ने आवेदन किया लेकिन योजना का लाभ तीन सौ लोगों को भी नहीं मिला जबकि साढ़े तीन लाख से ज्यादा प्रवासी प्रदेश में लौटे थे और सात लाख नौजवान पहले से रोजगार के लिए बाट जोह रहे थे। अलबत्ता डबल इंजन का झुनझुना थमा कर भाजपा भावनाओं से खिलवाड़ करती रही।

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब कारणों से प्रदेश के लोग सेतु निर्माण के भागीदार बन कर अपना योगदान देते हुए गिलहरी प्रयास कर रहे हैं। इस हालत में कांग्रेस के राजतिलक में किसी तरह के संशय की कोई गुंजाईश नहीं रह जाती है। देरी है तो सिर्फ 10 मार्च को मतों की गिनती होने तक की। जनता जान रही है कि उसके कष्ट के अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। यानी दुःख भरे दिन बीते रे भैया, अब सुख आयो रे, रंग जीवन में नया आयो रे।

Leave A Comment