प्रेम हिंदवाल प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान से होंगे सम्मानित, जानिए खबर
देहरादून | रुड़की मे 2 नवम्बर को आयोजित प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान से प्रेम हिन्दवाल सम्मानित होंगे | योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट हरिद्वार तथा फोनिक्स यूनिवर्सिटी रुड़की के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन किया जा रहा हैँ | विदित हो की उच्च क्षण को धन से नही हौसलों से प्राप्त किया जा सकता है यह कथन प्रेम हिंदवाल के ऊपर सटीक बैठता है | प्रेम हिंदवाल हिमालयी राज्य उत्तराखंड के जनपद चमोली के ग्राम सिंहधार पो,जोशीमठ चमोली के मूलनिवासी है तथा सुप्रसिद्ध लोक कलाकार हैं। पिछले लगभग 37 वर्षो से जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र,में निवासरत भोटिया जनजाति की संस्कृति के संरक्षण पर निरन्तर कार्य कर रहे है। हिंदवाल ने गांव से लेकर विकासखंड, जिला,मंडल प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी है तथा इन सभी स्तरों पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं /प्रदर्शनों में जीत हासिल की है। भारतवर्ष के अनेक राज्यों जैसे-पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली , असम ,उड़ीसा,कर्नाटक,मुंबई , गुजरात,राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं झारखण्ड आदि राज्यों में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की प्रस्तुति दे चुके हैं।





















