Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



क्रिकेटर ऋषभ पंत ने हादसे के वक्त मदद करने वाले रजत व नीशू को धन्यवाद दिया

 

देहरादून। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सड़क हादसे के बाद सोमवार को पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि उनके पैर की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी वापसी का सफर शुरू हो चुका है। उन्होंने हादसे के वक्त मदद करने वाले दो युवकों रजत और नीशू को भी ट्वीट कर धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन इन दो नायकों का बहुत धन्यवाद जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और मेरा हाल जानने अस्पताल भी आए। मैं हमेशा उनका आभारी और ऋणी रहूंगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से रुड़की ढंढेरा अशोकनगर में अपने घर लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हाईवे के दूसरी तरफ पलटी लेते हुए करीब 200 मीटर तक जा पहुंची थी। दुर्घटना के साथ ही कार में भयंकर आग लग गई थी। हादसे के बाद पुरकाजी निवासी रजत और नीशू ने ही घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की सबसे पहले मदद की थी। इसके बाद उन्होंने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पंत का हालचाल भी जाना था और ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने बताया कि वे उस दिन सुबह काम पर जा रहे थे। तभी तेज धमाके के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि वे दौड़ कर पहुंचे तो कार सवार युवक सड़क पर दर्द से कराह रहा था। उन्होंने तत्काल घायल ऋषभ पंत को अपनी चादर ओढ़ाई और उनके सिर पर कपड़ा बांधा। ताकि, माथे पर लगी चोट से खून का रिसाव न हो। इसी बीच हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। चालक-परिचालक ने तत्काल इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इस बीच तक उन्हें नहीं पता था कि घायल युवक क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं। रजत कुमार और नीतू का कहना था कि क्रिकेटर पंत की जिंदगी बचाने और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में जो योगदान दिया, उसके लिए उन्हें किसी सम्मान की जरूरत नहीं है। उनकी इच्छा है कि पंत जल्द स्वस्थ होकर खेल के मैदान में उतरें और जौहर दिखाएं।

Leave A Comment