शशि कपूर को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरुष्कार
म सुन्दरम, त्रिशुलू, कभी कभी जैसी फिल्मो में यादगार अभिनय करने वाले प्रख्यात फिल्म अभिनेता शशि कपूर को वर्ष 2014 के दादा साहेब फाल्के दिया जाएगा | भारतीय सिनेमा में उन्हें महान शो-मैंन कहा जाता था, वह राज कपूर के सबसे छोटे भाई है | उन्हें 46वा दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार देकर उनके बालीवुड में योगदान को सराहा जाएगा |गौरतलब है की इसी माह उन्होंने अपने जीवन के 77 वसंत पुरे किया है | अपने फ़िल्मी कैरियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मो में काम किया |
शशि कपूर एक परिचय
शायद आपको मालूम ना हो लेकिन शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर है। शशि के पिता जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर थे | इन्होने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात 40 के दशक से ही कर ली थी |उन्होंने 1950 में मात्र 20 वर्ष की आयु में ही गोद्फ्रे की बेटी और ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर से प्रेमविवाह कर लिया।
यादगार फिल्मे –
“जब-जब फूल खिले” , “आवारा”, “सत्यम शिवम सुन्दरम” ,”हसीना मान जायेगी”, प्यार के मौसम”,”चोर मचाये शोर”,”दीवार”,”त्रिशूल” जैसी फिल्मो में यादगार अभिनय देने के साथ साथ शशि कपूर ने अपने जीवन में “इन कस्टडी” और “शेक्सपियर वाला” जैसी अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया |
शशी कपूर की कुछ यादगार तस्वीरे –
























