शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक
Posted by Pehchanexpress Admin on Monday, February 16, 2026 · Leave a Comment

शेफाली रावत,अनुष्का दूबे और शीतल कुमारी का हुआ इंडियन वूमेन ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयन
देहरादून | एक बार फिर से उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल और इंडियन टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। शेफाली रावत और शीतल कुमारी इससे पहले भी भारतीय टीम में खेल चुकी हैं।अनुष्का दूबे ने इस बार पहली बार टीम में जगह बनाई है।फिलहाल शीतल और अनुष्का ग्वालियर मध्य प्रदेश स्थित सी डी एस में कोच सुजीत पी एस के साथ ट्रेनिंग करती हैं।जबकि शेफाली रावत कोच नरेश सिंह नयाल के साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में ट्रेनिंग करती हैं। सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी उत्तराखंड से ही चयनित हुई हैं।टीम इसी वर्ष अप्रैल में जापान के शहर ओसाका में एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप डिवीजन 1 खेलने जाएगी। चयनकर्ताओं ने तीन दिनों तक खेल के अलग अलग पहलुओं पर ध्यान रखा और पारखी नजरें भी रखें।उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी पर हर प्रकार से तुलनात्मक नजरिया रखा।आई बी एफ एफ ने चयनित खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि अब मेहनत ज्यादा करनी होगी।कोच नरेश नयाल ने कहा कि “इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम में अगर तीन खिलाड़ी उनकी ही टीम से आ जाएं तो इससे अच्छा और क्या हो सकता हैं।”
Filed under Sports · Tagged with