उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, April 14, 2024 · Leave a Comment

देहरादून / लखनऊ | समाजवादी पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद रविवार को जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। मछलीशहर लोकसभा की सुरक्षित सीट से सपा ने युवा मात्र 25 वर्ष की सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता प्रिया सरोज को मैदान में उतारा है। प्रिया पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। सपा ने अपने पुराने नेता तूफानी सरोज पर विश्वास जताते हुए उनकी बेटी प्रिया सरोज को चुनावी जंग में उतारा है।
प्रिया की शिक्षा दीक्षा ..
प्रिया की शिक्षा दिक्षा शुरू से ही दिल्ली से हुई। दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ग्रैजुएशन किया। नोएडा के एमाईटी यूनिवर्सिटी से 2022 में लॉ की पढ़ाई पूरी की। अभी सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रही हैं।