Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



ट्रेन हादसे में दोनों पैर, एक हाथ और दो उंगली गंवा देने वाले सूरज ने आईएएस परीक्षा में लहराया परचम, जानिए खबर

 

मैनपुरी | खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है?’ कुछ ऐसा ही करके दिखा दिया है मैनपुरी के लाल सूरज तिवारी ने | आपको बता दें कि सूरज ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 917 रैंक प्राप्त की है | सूरज ने मिसाल पेश करते हुए बताया है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, लेकिन कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती | आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सूरज के दोनों पैर और एक हाथ नहीं है | और दूसरे हाथ में केवल तीन उंगलियां हैं, लेकिन ये सूरज की मेहनत और लगन ही थी जिसकी बदौलत उन्होंने आज यह मुकाम हासिल की | कुछ साल पहले सूरज को एक ट्रेन हादसे में अपना एक हाथ और दोनों पैर गवाने पड़े थे | जबकि दूसरे हाथ में केवल तीन उंगलियां हैं | उनके पिताजी टेलर का काम करते हैं | सूरज तिवारी का परिवार मैनपुरी के कुरावली कस्बे का रहने वाला है | पिता का नाम राकेश तिवारी है, जो सिलाई की दुकान पर कपड़े सिलते हैं | सूरज के एक्सीडेंट के बाद बड़े भाई राहुल तिवारी की मौत भी रेल हादसे में हो गई थी | लेकिन आज घर में जश्न का माहौल है | बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है | वर्तमान में आईएएस सूरज के परिवार में मां-बाप के साथ एक बहन और दो भाई हैं | परिवार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नही थी | लेकिन सूरज ने हिम्मत नही हारी और आज इस हिम्मत का परिणाम सभी के सामने है |

Leave A Comment