Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



एशियन पैरा गेम्स में उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों का चयन

 

एशियन पैरा गेम्स के लिए इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम की घोषणा

देहरादून | एशियन पैरा गेम्स जो कि 23 – 28 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांगजाऊ शहर में होने जा रहे हैं,के लिए इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम की घोषणा की गई।इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (आई बी एफ एफ)की प्रेस रिलीज के माध्यम से टीम के हेड कोच सुनील जे मैथ्यू ने टीम की औपचारिक घोषणा की।उन्होंने बताया कि इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम भारत की तरफ से एकमात्र टीम स्पोर्ट है जो इन खेलों में प्रतिभाग करने जा रही है।टीम इस वक्त केरल के कोच्चि शहर में गामा ग्राउंड में अपने कोचिंग कैंप के अंतिम चरणों में है तथा 20 अक्टूबर को चीन के लिए रवाना होगी।इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम की 2019 में एशियनचैंपियनशिप,थाईलैंड और फिर अभी तक की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी परफॉर्मेंस के कारण ही एशिया में पांचवी रैंकिंग बरकरार रख पाई जिसकी वजह से एशियन पैरा गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर पाई है। वही उत्तराखंड के चार खिलाड़ी फिर से एक बार खुद को साबित कर पाए और एशियन पैरा गेम्स के लिए जाने इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम का हिस्सा बने।साथ ही सहायक कोच और गोल गाइड के रूप में नरेश सिंह नयाल भी टीम में शामिल हुए।सभी देहरादून में 116 राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिवयांगजन सशक्तिकरण संस्थान में सालों से मेहनत करते हुए इस सपने को देख रहे थे जो अब साकार होने जा रहा है।आज से पूर्व में भी इन खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्र का नाम अपने खेल के हुनर से गौरांवित किया है।

टीम:विष्णु वाघेला(गुजरात),शिवम सिंह नेगी, सोवेंद्र सिंह,साहिल और आकाश सिंह(उत्तराखंड),क्लिंगसन डी मारक(मेघालय),प्रकाश चौधरी और प्रदीप पटेल(दिल्ली)

गोलकीपर:सुजीत पी एस तथा अनुग्रह टी एस (केरल)

ऑफिशियल्स:सुनील जे मैथ्यू (हेड कोच),नरेश सिंह नयाल (असिस्टेंट कोच/गोल गाइड),डिथोजो योहोहो(असिस्टेंट कोच), मोहम्मद रशद(टीम कोऑर्डिनेटर), इलियास राजू(फिजियो थेरेपिस्ट)

Leave A Comment