उत्तराखंड से चार महिला खिलाड़ी नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल कोचिंग कैंप में बनाई जगह, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, December 10, 2023 · Leave a Comment

देहरादून | कैंप केरल के कोच्चि शहर में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (आई बी एफ एफ) के द्वारा संचालित हो रही इस आयोजन में उत्तराखंड से चार महिला खिलाड़ी अक्षरा राणा, श्रद्धा यादव, शेफाली रावत, शीतल ने नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल कोचिंग कैंप में जगह बनाई है | कोचिंग कैंप में अलग अलग प्रदेशों से कुल 12 महिला खिलाड़ी चुनकर गई हैं | इनमें से केवल 6 खिलाड़ी इंडिया टीम में चुनी जाएंगी और इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम फरवरी 2024 में जापान खेलने जायेंगी | उत्तराखंड की चारों महिला खिलाड़ी देहरादून में राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग्जन सशक्तिकरण संस्थान में कोच नरेश सिंह नयाल से प्रशिक्षित होती हैं | वर्तमान में चारों खिलाड़ी संस्थान में ही शिक्षारत हैं | इनमें अक्षरा राना और शेफाली रावत इससे पहले भी भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम में जगह बनाने में कामियाबी हासिल कर चुकी हैं और इसी वर्ष अक्टूबर माह में इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में खेलकर आई हैं | राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पिछले कई सालों से पैरा खिलाड़ी तैयार कर इंडिया टीम तक पहुंचा रहा है।पहले पुरुष और अब महिला खिलाड़ी भी बढ़ चढ़ कर खेलों में आगे आ रही हैं |